जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार जनपद स्तर पर नागरिक सुरक्षा का विस्तार किए जाने के क्रम में बहेड़ी तहसील में नागरिक सुरक्षा उपनियंत्रक द्वारा टीम के साथ सभागार में सभासदों के साथ एक बैठक हुई आहुत

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार जनपद स्तर पर नागरिक सुरक्षा का विस्तार किये जाने के क्रम बहेड़ी तहसील में नागरिक सुरक्षा उप नियंत्रक द्वारा अपनी टीम के साथ कार्यालय उप जिलाधिकारी-बहेड़ी में तहसीलदार श्री भानु प्रताप सिंह एवं अधिशासी अधिकारी, नगर पॉलिका-बहेड़ी श्रीमती शशी प्रभा चौधरी के संयुक्त तत्वाधान में बहेड़ी तहसील के सभागार में सभासदों के साथ एक आवश्यक बैठक आहूत की गयी।
बैठक में सर्व प्रथम तहसीलदार श्री भानु प्रताप सिहं द्वारा नागरिक सुरक्षा कार्यालय द्वारा पूर्व में उपलब्ध कराये गये स्वयंसेवकों के भर्ती फार्म एवं गाइड लाइन के सम्बंध में उपस्थित समस्त पदाधिकारियों को नागरिक सुरक्षा में स्वयंसेवक के रूप में तैनात किये जाने हेतु महत्वपूर्ण शर्तों से अवगत कराया गया है। उन्होंने अधिशासी अधिकारी-बहेड़ी को कार्यालय से फार्म प्राप्त कर प्रत्येक वार्ड में 2-3 सदस्यों को चिन्हित कर फार्म भरवाने के निर्देश दिये गये। उप नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा राकेश कुमार मिश्रा द्वारा नागरिक सुरक्षा विभाग के सम्बंध में विस्तृत जानकारी देते हुये नागरिक सुरक्षा के विस्तार हेतु स्वयंसेवकों की तैनाती के सम्बंध में उपस्थित समस्त पदाधिकारियों को अवगत कराते हुये कहा गया कि नागरिक सुरक्षा विभाग एक कोर है जो हवाई हमले से बचाव एवं उसके प्रभाव को कम करने के उद्देश्य से बनाया गया है। साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि ऐसे सदस्य को ही नागरिक सुरक्षा में स्वयंसेवकों के रूप में तैनात किया जायेगा, जो कि प्रथम दृष्टया स्वस्थ, निर्विवाद एवं गैर राजनीति छवि का व्यक्ति हो तथा समाज व राष्ट्र की सुरक्षा के साथ-साथ किसी भी आपदा से बचाव हेतु कार्य करने में सेवाभाव रखता हो। चीफ वार्डन रंजीत वशिष्ठ ने उपस्थित जन को बताया कि कोर के स्वयंसेवक हवाई हमले से बचाव के अतिरिक्त आपदा के विभिन्न आयामों के दौरान एक सजग प्रहरी के रूप में कार्य करते हैं, और वह अपने क्षेत्र में आने वाली प्रत्येक आपदा से स्वयं को तथा अपने आसपास के लोगों का बचाव करते हैं। अन्त में तहसीलदार महोदय द्वारा अधिशासी अधिकारी नगर पॉलिका को उक्त कार्य में समस्त सभासदों के सहयोग से भी प्रत्येक वार्ड में 2-3 सदस्यों को चिन्हित कर फार्म भरवाने हेतु कहा गया।
उक्त अवसर पर उपस्थित नागरिक सुरक्षा के सहायक उप नियंत्रक श्री प्रमोद कुमार डागर, डिवीजनल वार्डन अन्जय कुमार अग्रवाल, डिप्टी डिवीजनल वार्डन-आरक्षित कवलजीत सिंह ने नागरिक सुरक्षा की कार्य प्रणाली के सन्दर्भ में अवगत कराया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जीएसटी विभाग की सचल दल प्रणाली को पूर्णतया समाप्त कर व्यापारियों को उत्पीड़न से राहत देने की मांग जल्द पूरी होगी ----घनश्याम दास

Sat Jan 10 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष युवा श्री सुनील खत्री ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्री घनश्याम दास गर्ग जी ने इंटरनेट मीटिंग के माध्यम से बताया कि जीएसटी विभाग की सचल दल प्रणाली को पूर्णतः समाप्त कर प्रदेश […]

You May Like

advertisement