गर्भवती महिला को ससुरालियों ने मारपीट कर घर से बाहर निकाला, ठंड में गेट के बाहर बैठी रही महिला

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : तुरसा पट्टी गांव में पांच माह की गर्भवती महिला को उसके ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकला। पीड़ित महिला अपने ससुराल में गेट के अंदर जाने की जिद पर रात ठंड में दरवाजे पर बैठी रही। तथा शनिवार सुबह शाही थाना प्रभारी ने महिला से बातचीत कर उसकी समस्या का निदान करने की बात कही। मगर वह ससुराल जाने की जिद पर अड़ी रही। जानकारी के अनुसार शाही थाना क्षेत्र के गांव तुरसा पट्टी में दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच माह की गर्भवती महिला रुकसारा को ससुराल वालों ने गाली गलौज एवं मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला रुकसारा देर रात तक ससुराल के गेट पर घर अंदर जाने की गुहार लगाती रही। इतनी कड़कड़ाती ठंड होने के बावजूद ससुरालियों का दिल नहीं पसीजा।
जानकारी के अनुसार जिला रामपुर के थाना खजूरिया क्षेत्र के टेरी महतोष निवासी हैं, लड़की के पिता भूरे ने बताया कि उन्होंने अपनी लड़की रुकसारा का निकाह तुरसा पट्टी निवासी अनवार के बेटे असलम हुसैन के किया था। तथा उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था। जिसमें बुलेट मोटरसाइकिल एवं सोने-चांदी के जेवरात सहित अन्य सामान शामिल था, लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं हुआ। और विवाह के कुछ ही समय बाद से उनकी बेटी रुकसार को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। एक माह पूर्व उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया गया, जबकि उसकी एक वर्षीय बेटी को ससुराल वालों ने रोक लिया। तथा उसके सोने चांदी के जेवरात सास ने छीनकर अपने पास रख लिए। जिस समय यह घटना हुई उस समय रुकसारा पांच माह की गर्भवती थी। उसके बाद रुकसारा अपने मायके टेरी महतोष गांव आकर रहने लगी।
पीड़िता के भाई साबिर ने आरोप लगाया कि एक माह पहले ससुराल वालों ने उसकी बहन को शौचालय साफ करने वाला तेजाब जबरन पिलाने की कोशिश की थी, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। उसे आठ दिन तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा और आज भी उसका इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया शुक्रवार को रुकसारा अपने भाई साबिर के साथ ससुराल पहुंची और गेट पर खड़े होकर घर के अन्दर जाने के लिए देर रात तक वह ससुराल के गेट पर बैठी रही। तथा भाई ने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन ससुराल पक्ष ने तब भी गेट नहीं खोला। पुलिस ने दोनों पक्षों को सुबह थाने आने के लिए कहकर लौट गई। शाही थाना प्रभारी राजेश कुमार बैसला ने बताया कि एक महिला अपने ससुराल के गेट पर बैठी हुई थी। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है। तथा आपसी समझौते का प्रयास किया जाएगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सिस्टोबॉल नेशनल चैंपियनशिप में हरियाणा व पंजाब बने चैंपियन, पंजाब ने हरियाणा को 58 -32 के अंतर से हराया

Sun Jan 11 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी उड़ान ग्लोबल स्कूल में चल रही तीन दिवसीय नेशनल सिस्टोबाॅल प्रतियोगिता के अंतिम और तीसरे दिन आज सेमीफाइनल में जीत कर आई टीमों के बीच फाइनल खेल खेला गया। पुरुषों वर्ग में पंजाब व हरियाणा के मध्य हुई। जिसमें पंजाब ने हरियाणा […]

You May Like

advertisement