कवि सरल सक्सेना विवेकानंद सम्मान से किए गए सम्मानित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : कवि गोष्ठी आयोजन समिति के तत्वावधान में मलूकपुर में स्वामी विवेकानंद जी की 164 वीं जयंती की पूर्व संध्या पर सरस काव्य गोष्ठी एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन राम प्रकाश सिंह ‘ओज’ के संयोजन में किया गया जिसकी अध्यक्षता साहित्यकार रणधीर प्रसाद गौड़ ‘धीर’ ने की। मुख्य अतिथि नवगीतकार रमेश गौतम रहे तो वहीं विशिष्ट अतिथिगण सुरेश ठाकुर एवं इंद्रदेव त्रिवेदी रहे।
माँ शारदे एवं विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर साहित्य और अध्यात्म के क्षेत्र में अविस्मरणीय योगदान के लिए सरल कुमार सक्सेना को विवेकानंद सम्मान से विभूषित किया गया सम्मान स्वरूप शॉल एवं स्मृति चिन्ह संस्था के सचिव उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट द्वारा प्रदान किया गया।
काव्य गोष्ठी में कवियों ने स्वामी विवेकानंद पर केंद्रित अपनी सरस आध्यात्मिक रचनाओं से वातावरण को सुशोभित करते हुए श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर राम कुमार अफरोज, डॉ. अखिलेश कुमार गुप्ता, दीपक मुखर्जी ‘दीप’,पूनम गंगवार, सुभाष रावत ‘राहत बरेलवी’, रामधनी निर्मल, मनोज सक्सेना, राजकुमार अग्रवाल, डी.पी.शर्मा निराला, रजत कुमार, लिरिल सिंह एडवोकेट एवं रीतेश साहनी आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट एवं डॉ राजेश शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित सचिव दीपक पांडे, संयुक्त सचिव प्रकाशन शांतनु मिश्रा और संयुक्त सचिव पुस्तकालय सौरभ अग्निहोत्री का किया गया सारस्वत अभिनंदन

Mon Jan 12 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में सिटी आफिस, निकट पुराना रोडवेज पर बरेली बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों सचिव दीपक पांडे, संयुक्त सचिव प्रकाशन शांतनु मिश्रा और संयुक्त सचिव पुस्तकालय सौरभ अग्निहोत्री का सारस्वत अभिनंदन किया गया। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय […]

You May Like

advertisement