पुराने तिरंगों को एकत्रित कर नए स्वरूप में बदला जाएगा : नवीन जिन्दल

सांसद नवीन जिन्दल ने किया राष्ट्रीय ध्वज जागरूकता अभियान 2026 का शुभारंभ।
पुराने तिरंगों को गरिमापूर्ण ढंग से नया स्वरूप देने की अनूठी पहल, कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र से शुरू होकर देशभर में चलेगा अभियान

कुरुक्षेत्र, (संजीव कुमारी) 13 जनवरी : सांसद एवं फ्लैग फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष नवीन जिन्दल की पहल और मार्गदर्शन में फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा राष्ट्रीय ध्वज जागरूकता अभियान 2026 की औपचारिक शुरुआत की गई। इस अभियान का शुभारंभ स्वयं सांसद नवीन जिन्दल ने करते हुए कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की अस्मिता, गौरव और एकता का प्रतीक है, जिसका सम्मान हर नागरिक का कर्तव्य है। इस अभियान का उद्देश्य देशवासियों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और उसके सही उपयोग के प्रति जागरूक करना है।
उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र से शुरुआत करते हुए हरियाणा और उसके बाद पूरे देश में पुराने, क्षतिग्रस्त और खंडित हो चुके राष्ट्रीय ध्वज एकत्र किए जाएंगे। इन तिरंगों को विधिसम्मत, सम्मानजनक और पर्यावरण के अनुकूल प्रक्रिया के माध्यम से नए स्वरूप में बदला जाएगा, ताकि राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा हर स्तर पर बनी रहे। सांसद नवीन जिन्दल ने कहा कि फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने देश में पहली बार यह अभिनव पहल शुरू की है, जिसके माध्यम से पुराने तिरंगों को सम्मानपूर्वक नवीन स्वरूप दिया जाएगा। यह अभियान न केवल तिरंगे के प्रति सम्मान को बढ़ाएगा, बल्कि नागरिकों में जिम्मेदारी और राष्ट्रीय गौरव की भावना को भी सुदृढ़ करेगा। इस अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए सांसद कार्यालय प्रभारी एवं पूर्व आईएएस अधिकारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल ने आम नागरिकों को सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने का अधिकार दिलाने के लिए एक लंबी और ऐतिहासिक कानूनी लड़ाई लड़कर माननीय सुप्रीम कोर्ट से फैसले प्राप्त कर यह अधिकार आमजन को दिलवाया।
धर्मवीर सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय ध्वज जागरूकता अभियान 2026 के अंतर्गत कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में सेमिनार, पदयात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और जनसंवाद जैसे विविध आयोजन किए जाएंगे। इन गतिविधियों के माध्यम से युवाओं, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को तिरंगे के सम्मान, उसके नियमों और राष्ट्रभक्ति के सकारात्मक मूल्यों से जोड़ा जाएगा। इसके बाद यह अभियान चरणबद्ध तरीके से पहले पूरे हरियाणा प्रदेश और फिर देशभर में संचालित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यह अभियान आने वाले समय में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान को एक जन-आंदोलन का स्वरूप देगा और देशवासियों को तिरंगे के साथ भावनात्मक रूप से जोड़ने का कार्य करेगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लोहड़ी पर्व कृषि, प्रकृति और सामूहिक एकता का प्रतीक: कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान

Tue Jan 13 , 2026
श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया लोहड़ी पर्व कुरुक्षेत्र (संजीव कुमारी)13 जनवरी : श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में लोहड़ी का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से भाग लिया और […]

You May Like

Breaking News

advertisement