कोण्डागांव 15 जनवरी 2026/ जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी कोण्डागांव द्वारा मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत संचालित मेशन जनरल (राजमिस्त्री), टू-व्हीलर, फोर-व्हीलर एवं इलेक्ट्रीशियन इत्यादि कोर्सों में दिनांक 22 जनवरी 2026 तक कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु 14 वर्ष से 45 वर्ष तक के हितग्राहियों से आवेदन आमंत्रित किया गया है। कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु, इच्छुक युवक एवं युवतियाँ कार्यालय जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी, खुटडोबरा रोड़ डोगरी पारा पर्यावरण वाटिका के पास में आकर आवेदन कर सकते हैं।
जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं।
सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।
महासमुंद 15 जनवरी 2026/ जिले में ग्राम पंचायतों की समग्र एवं आवश्यकता आधारित विकास योजना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मॉडल ग्राम पंचायत विकास योजना (मॉडल जीपीडीपी) को लेकर व्यापक प्रशिक्षण प्रक्रिया संचालित की जा रही है। जिला पंचायत द्वारा दिए गए निर्देश के तहत महासमुंद जिले के सभी 551 […]