ग्रामीण युवाओं के लिए मोबाईल रिपेयरिंग प्रशिक्षण का सुनहरा अवसर

17 जनवरी तक कर सकते हैं पंजीयन

महासमुंद 15 जनवरी 2026/ जिले के ग्रामीण युवकों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा निःशुल्क 30 दिवसीय मोबाईल रिपेयरिंग प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। निदेशक बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी ने बताया कि इच्छुक प्रतिभागी निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए 17 जनवरी 2026 तक पंजीयन करा सकते है। पंजीयन के लिए बी.पी.एल. राशन कार्ड की प्रतिलिपि, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज की 4 फोटो एवं न्यूनतम 8वीं उत्तीर्ण अंकसूची आवश्यक है। पंजीयन एवं प्रशिक्षण की जानकारी के लिए कमलेश पटेल के मोबाईल नम्बर 79997-00673, अक्षय सिंग राजपूत के मोबाईल नम्बर 83194-62874 एवं राजू निर्मलकर के मोबाईल नंबर 91310-65767 पर प्रातः 10ः00 बजे से शाम 6ः00 बजे तक संपर्क कर सकते है।

V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अवैध धान परिवहन व भंडारण पर सख्त कार्रवाईएस.के. फूड्स राइस मिल सील, 20,976 क्विंटल धान व 605 क्विंटल चावल जब्त

Thu Jan 15 , 2026
धमतरी, 15 जनवरी 2026/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले में अवैध धान परिवहन, भंडारण एवं खरीदी में अनियमितताओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार सख्त कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में जिला स्तरीय एवं विकासखंड स्तरीय उड़नदस्ता दल, नगरी द्वारा राजस्व विभाग, खाद्य विभाग एवं मंडी विभाग […]

You May Like

Breaking News

advertisement