कुरुक्षेत्र के इतिहास में गुलारी लाल नंदा का है विशेष योगदान : अशोक अरोड़ा

पूर्व प्रधानमंत्री गुलजारी लाल नंदा की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि।

कुरुक्षेत्र,(प्रमोद कौशिक) 15 जनवरी : थानेसर के विधायक व पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री व भारतरत्न स्व. गुलजारी लाल नंदा जी का कुरुक्षेत्र के विकास में विशेष योगदान है। उनका कुरुक्षेत्र से विशेष लगाव था, इसलिए उन्होने हरियाणा को अपनी कर्मभूमि बनाया व कुरुक्षेत्र के तीर्थों के लिए बहुत काम किया। अशोक अरोड़ा वीरवार को स्व. गुलजारी लाल नंदा की पुण्यतिथि पर उनकी समाधि सदाचार स्थल पर उन्हे श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस नेता सुरेश यूनिसपुर, विवेक भारद्वाज डब्बू, ओमप्रकाश ओपी, सूरजभान नरवाल, सतबीर खेड़ी रामनगर, सुभाष मिर्जापुर व अंकुश गर्ग ने भी मौजूद थे। पूर्व स्पीकर अशोक अरोड़ा ने कहा कि कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर तथा अन्य तीर्थों का जो स्वरूप आज देखने को मिलता है, वह नंदा जी की ही देन है। गुलजारी लाल नंदा ने कुरुक्षेत्र का विकास करना ही अपना लक्ष्य बनाया। इस लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए कुरुक्षेत्र और 48 कोस के तीर्थों का विकास करने के लिए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की स्थापना की थी। अशोक अरोड़ा ने कहा कि स्व. नंदा जी ने देश की आजादी की लडाई में अपना सहयोग दिया। असहयोग आंदोलन सहित अन्य आंदोलनों में शामिल हुए व देश की आजादी के लिए कई बार जेल भी गए। देश आजादी हुआ और उन्होने देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया व दो बार देश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री बनें। आज पूरा देश स्व. गुलजारी लाल नंदा को याद कर रहा है।
स्व. गुलजारी लाल नंदा जी के समाधि सदाचार स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित करते थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन हेतु आधार के अंतिम चार अंक अनिवार्य

Fri Jan 16 , 2026
बदायूँ : 14जनवरी। कृष्ण हरी शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) /उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत अरूण कुमार ने राज्य निर्वाचन आयोग, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा अनन्तिम निर्वाचक नामावली-2025 में समान रूप से प्रदर्शित हो रहे मतदाताओं के नामों के सत्यापन के सम्बन्ध में जनपद के मतदाताओं को […]

You May Like

advertisement