कलेक्टर एवं एसपी ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों का लिया जायजा

विभागों द्वारा जीवंत झांकी का प्रदर्शन किया जाएगा

उत्कृष्ट कार्य के लिए कर्मचारी-अधिकारी होंगे सम्मानित

महासमुंद 19 जनवरी 2026/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह एवं पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार ने आज सुबह 11 बजे मिनी स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंच की व्यवस्था, बेरिकेटिंग और मैदान की स्थिति का विस्तार से अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर श्री रवि कुमार साहू, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अक्षा गुप्ता, संबंधित जिला अधिकारी और आयोजन से जुड़े विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री लंगेह ने संबंधित अधिकारियों को गणतंत्र दिवस समारोह को गरिमामय तरीके से आयोजित करने समयबद्ध तरीके से सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मंच की सजावट और आयोजन स्थल पर बेरिकेटिंग के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही, उन्होंने बेरिकेटिंग को सुव्यवस्थित रखने और आगंतुकों के लिए समुचित व्यवस्थाओं जैसे बैठने, पेयजल, और प्रवेश-निकास की सुगमता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सांस्कृतिक कार्यक्रम को देशभक्ति से ओत-प्रोत और स्थानीय संस्कृति को महत्व को प्राथमिकता देते हुए आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। समारोह स्थल पर 13 विभागों और संस्थाओं द्वारा तैयार किए गए चलित झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने झांकियों को आकर्षक थीम आधारित और नवाचार पर आधारित जीवंत प्रदर्शन के निर्देश दिए। इस दौरान स्कूली विद्यार्थियों के द्वारा की जा रही तैयारियों का अवलोकन भी किया। कलेक्टर ने वीआईपी, अधिकारी-कर्मचारी, मीडिया, आम जनता के बैठने के व्यवस्था के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने समय पर आमंत्रण पत्र वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं। कार्यक्रम की मिनट टू मिनट रूपरेखा के अनुरूप तैयारी करने के निर्देश दिए।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिल्ली में निशुल्क यूपीएससी कोचिंग के लिए चयनित अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 27 और 28 जनवरी को

Mon Jan 19 , 2026
जगदलपुर, 19 जनवरी 2026/ छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी युवा उत्थान योजना (वर्ष 2025-26) के अंतर्गत संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी हेतु नई दिल्ली भेजे जाने वाले अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया अब अपने अगले चरण में पहुंच गई है। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग […]

You May Like

Breaking News

advertisement