आदेश की ओर से लाडवा सीएचसी में होगी एडवांस गायनेकोलॉजी व ऑर्थोपेडिक्स ओपीडी

कुरुक्षेत्र, (संजीव कुमारी) 20 जनवरी : हरियाणा सरकार के सहयोग से आदेश अस्पताल मोहड़ी ने ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में उन्नत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जिला चिकित्सा अधिकारी सुखबीर मैहला के माध्यम से आदेश अस्पताल की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाडवा में प्रत्येक मंगलवार को एडवांस गायनेकोलॉजी ओपीडी और प्रत्येक बुधवार को ऑर्थोपेडिक्स ओपीडी होगी। जिसका का विधिवत शुभारंभ कर दिया गया है। आदेश के एमडी डा. गुणतास सिंह गिल, सीएचसी लाडवा के एसएमओ डा. कृष्ण कांत ने ओपीडी की विधिवत शुरूआत की। डा. गुणतास सिंह गिल ने बताया कि इन विशेष ओपीडी सेवाओं के माध्यम से महिलाओं से संबंधित जटिल रोगों, गर्भावस्था से जुड़ी समस्याओं, हड्डी व जोड़ संबंधी बीमारियों, चोट, दर्द और ऑर्थोपेडिक परामर्श जैसी सुविधाएं अब सीएचसी स्तर पर ही उपलब्ध होंगी। डा. गुणतास सिंह गिल ने कहा कि हरियाणा सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से जमीनी स्तर पर आधुनिक और विशेष चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। डा. गिल ने कहा कि यह पहल लाडवा और आसपास की जनता के लिए एक उपहार है और आम नागरिक इन सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि आदेश अस्पताल हरियाणा सरकार के सहयोग से गांव-गांव तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं ले जाने के लिए लगातार कार्य करता रहेगा। एसएमओ डा. कृष्ण कांत, चिकित्सकों व स्टॉफ ने डा. गुणतास सिंह गिल स्वागत किया और आभार व्यक्त किया। एसएमओ डा. कृष्ण कांत ने कहा कि यह शुरूआत लाडवा व आस-पास के क्षेत्रों के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में सशक्त उम्मीद लेकर आया है और इससे बड़ी संख्या में मरीजों को लाभ मिलेगा। आदेश के एमडी डा. गुणतास सिंह गिल का स्वागत करते एसएमओ व स्टॉफ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एनडीए - गुरुकुल के छात्रों ने लहराया परचमअब तक सात छात्र एसएसबी इन्टरव्यू में हुए पास

Wed Jan 21 , 2026
राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने पूरे गुरुकुल परिवार को भेजी शुभकामनाएं। कुरुक्षेत्र, (अमित) 20 जनवरी : एनडीए में गुरुकुल कुरुक्षेत्र से चयन का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है, पिछले सप्ताह जहाँ गुरुकुल के तीन छात्रों ने एसएसबी इन्टरव्यू में सफलता हासिल की थी, वहीं अब यह आंकड़ा सात हो गया […]

You May Like

Breaking News

advertisement