निकुंजवासी भक्तिमती पदमा बाई (बुआजी) का अष्टदिवसीय सप्तम पुण्य स्मृति महोत्सव 23 जनवरी से

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
ब्यूरो चीफ – डॉ. गोपाल चतुर्वेदी।

वृन्दावन : छटीकरा रोड़ स्थित यशोदानंदन धाम में श्रीराधाकृष्ण प्रेम संस्थान(रजि.) के द्वारा निकुंजवासी भक्तिमती पदमा बाई (बुआजी) का अष्टदिवसीय सप्तम पुण्य स्मृति महोत्सव 23 से 30 जनवरी 2026 पर्यंत विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आयोजित किया गया है। जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी “यूपी रत्न” डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया कि महोत्सव के अंतर्गत 23 से 30 जनवरी 2026 पर्यंत अपराह्न 02 से सायं 06 बजे तक प्रख्यात भागवताचार्य विपिन बापू महाराज अपनी सरस वाणी में श्रीमद्भागवत कथा का रसास्वादन कराएंगे।
डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया कि 27 जनवरी को प्रातः 09 बजे से श्रीहनुमद् आराधन मंडल परिवार द्वारा संगीतमय सामूहिक सुंदरकांड पाठ किया जाएगा।जिसके मनोरथी श्रीमती विमला देवी एवं देवकीनंदन अग्रवाल (मुम्बई) हैं। इसके अलावा 30 जनवरी को हवन-पूर्णाहूति होगी।तत्पश्चात संत-ब्रजवासी- वैष्णव सेवा एवं महाप्रसाद (भंडारा) आदि के कार्यक्रम होंगे।
महोत्सव के मुख्य यजमान श्रीमती कृष्णा एवं डॉ. सनत कुमार शर्मा (रूपहडिया) ने सभी भक्तों -श्रृद्धालुओं से इस महोत्सव में उपस्थित रहने का आग्रह किया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविरों का होगा आयोजन

Thu Jan 22 , 2026
स्वास्थ्य शिविरों में कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।कुरूक्षेत्र संसदीय क्षेत्र सशक्तिकरण अभियान के प्रथम चरण में छह हल्कों में आयोजित होंगे स्वास्थ्य शिविर। कुरुक्षेत्र,(संजीव कुमारी) 21 जनवरी : सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने […]

You May Like

Breaking News

advertisement