विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 124-बरेली शहर के सहायक/अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक, कार्य में गति लाने के दिए निर्देश

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 की समीक्षा के संबंध में 124-बरेली शहर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक में सभी सहायक/अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को आवंटित बूथों में से जिन पर फार्म-6 कम संख्या में प्राप्त हुए हैं उसकी समीक्षा की गयी और जहां कम फार्म प्राप्त हुए थे वहां के बीएलओ, सुपरवाईजर को मोटिवेट करते हुए कार्य में तेजी लाने तथा नव युवाओं के फार्म-6 भराने के कार्य में गति लाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि नोटिस की सुनवाई का कार्यक्रम चल रहा है इस अवधि में कोई अधिकारी जिला ना छोड़े। उन्होंने निर्देश दिये कि अनुपस्थित/शिफ्टेड/मृत मतदाताओं की सूची का पुनः सत्यापन कर लिया जाये, कहीं ऐसा ना हो की कहीं कोई पात्र मतदाता छूट ना जाये।
बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 31 जनवरी और 01 फ़रवरी को विशेष अभियान का गाड़ी आदि पर लाउडस्पीकर लगवाकर प्रचार-प्रसार कराएं तथा बूथ पर बैनर आदि लगवाया जाए, जिससे आम लोगों को जानकारी हो और वे बूथ पर आकर अपने वोट बनवाएं।
बैठक में बीएलओ के पास जितने भी फार्म-6 ऑफलाइन हैं उसे आज रात 12.00 बजे से पूर्व ऑनलाइन करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि/रा) संतोष कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री सहित समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारीगण उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

"वन्दे मातरम् " के 150 वर्ष पूरे होने पर भारत में एक साल तक चलने वाला राष्ट्र व्यापी उत्सव मनाया

Thu Jan 22 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर भारत में एक साल तक चलने वाला राष्ट्रव्यापी उत्सव मनाया जा रहा है। इसी उपलक्ष्य में महानिदेशक (रेल सुरक्षा बल), रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली के दिशा-निर्देश पर सम्पूर्ण भारतीय रेल पर भी मनाया […]

You May Like

Breaking News

advertisement