गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में कल्चरल कार्निवल

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : ऑल इंडिया कल्चरल एसोसिएशन के तत्वाधान में 78वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में 25 जनवरी से 27 जनवरी तक संजय गांधी कम्युनिटी हॉल में अखिल भारतीय नृत्य नाटक संगीत कार्यक्रम व कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। अध्यक्ष राजीव शर्मा टीटू ने कहा कि कार्यक्रम के प्रथम दिन 25 जनवरी को शाम 4:00 बजे से हवन पूजन के साथ कार्यक्रम का प्रारंभ होगा शाम को 5 बजे कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा कवि सम्मेलन में
इकबाल आजर,सत्यप्रकाश शर्मा,डॉ राजेश डोभाल, नदीम अनवर,सत्येंद्र शर्मा,इम्तियाज अकबराबादी, विवेक श्रीवास्तव,विजय श्री,वंदिता पवन शर्मा काव्य पाठ करेंगे। कवि सम्मेलन का संचालन रोहित राकेश करेंगे। संयोजक अंकुर किशोर सक्सेना ने कहा कि 26 जनवरी को प्रातः 11 बजे से देशभक्ति, लोकगीत , लोक नृत्य,सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा और शाम को तीन नाटकों का मंचन किया जाएगा। सचिव सुनिल धवन ने कहा कि 27 जनवरी को प्रातः 11:00 बजे से सांस्कृतिक रंग यात्रा निकाली जाएगी व 3:00 बजे से विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और शाम को 4 बजे0से नाटक समारोह में चार नाटकों का मंचन किया जाएगा। मीडिया प्रभारी देवेन्द्र रावत ने कहा कि इस बार समारोह भव्य और दिव्य होगा साथ ही प्रवेश पूर्णतया निःशुल्क रहेगा। इस अवसर पर प्रदीप मिश्रा, प्रमोद उपाध्याय, कमल श्रीवास्तव, डॉ. अजय राज शर्मा, भूपेन्द्र नाथ वर्मा, मेराज, नाहिद बेग, दिलशाद, अमित कक्कड़ आदि उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला एवं कांग्रेस कमेटी द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती के अवसर पर एक गोष्ठी का किया आयोजन

Sun Jan 25 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा संयुक्त रूप से जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष असफाक सक्लेनी ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का कार्य करने का तरीका अपने […]

You May Like

Breaking News

advertisement