पूज्य शंकराचार्य से दुर्व्यवहार सनातन का अपमान-अरुण द्विवेदी

*चंदौली।

पूज्य शंकराचार्य से दुर्व्यवहार सनातन का अपमान-अरुण द्विवेदी*

सत्ता के अहंकार में चूर सरकार,कर रही संतों का अपमान- अरुण द्विवेदी

आज दिनांक- 24 जनवरी जिला कांग्रेस कमेटी चंदौली के ज़िलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने भाजपा सरकार के इशारे पर पूज्य शंकराचार्य को संगम स्नान से रोके जाने व उनके साथ पुलिसिया दुर्व्यवहार के विरोध में शुद्धि-बुद्धि यज्ञ कर सरकार को चेताया ।
उक्त अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि भाजपा की सरकार सत्ता के अहंकार में चूर है,धर्म के नाम पर लोगों की भावना को भड़काकर सत्ता पाने वाली भाजपा सरकार आज पूज्य शंकराचार्य का घोर अपमान कर रही है, उनको संगम स्नान करने से रोक रही है,सनातन परंपरा का विरोध कर रही है,कम उम्र के पूज्य ब्राह्मण बटुकों को उनकी शिखा उखाड़कर मरवा रही है, यह भाजपा सरकार का घोर पाप है,ऐसे अहंकारी सरकार को अब सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है,पूज्य शंकराचार्य के अपमान से पूरे देश के सनातन परंपरा के लोगों की भावना आहत हुई है,लोगों में भारी आक्रोश है, लोगों का यही आक्रोश इस अहंकारी भाजपा सरकार के अंत का कारण बनेगा । उक्त अवसर पर सर्व श्री राजेन्द्र गौतम परमहंस सिंह राजपूत शिवेंद्र मिश्रा श्री कांत पाठक राकेश पाठक राकेश सिंह ज्ञान प्रकाश तिवारी पंकज तिवारी संतोष चौबे सिराजुद्दीन भुट्टो शमशेर खा सहित कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तर प्रदेश की धरा ने क्रांति और शांति का संदेश दिया- प्रो.रजनीकांत

Sun Jan 25 , 2026
सुहेलदेव वि. वि. में उत्तर प्रदेश दिवस की रही धूम, उत्तर प्रदेश की धरा ने क्रांति और शांति का संदेश दिया,……. प्रो.रजनीकांत यूपी में का बा का, का उत्तर भी मिला, यूपी में इतिहास बा, संस्कृति बा, संघर्ष बा, आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ के परिसर में स्थित प्रशासनिक भवन […]

You May Like

Breaking News

advertisement