सेंट थॉमस स्कूल के प्रांगण में दिखी पूरे भारत की संस्कृति

सेंट थॉमस स्कूल के गणतंत्र दिवस समारोह का सुभाष सुधा ने किया अवलोकन”

कुरुक्षेत्र, (संजीव कुमारी) 24 जनवरी : सेंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल, कुरुक्षेत्र में गणतंत्र दिवस समारोह इस वर्ष अत्यंत अनोखे और भव्य स्वरूप में मनाया गया। “अनेकता में एकता” की भावना को साकार करते हुए विद्यालय परिसर में देश के विभिन्न राज्यों की लोक संस्कृति और परंपराओं का जीवंत प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर हरियाणा के साथ-साथ गुजरात, केरल एवं पश्चिम बंगाल की लोक संस्कृति को आकर्षक पवेलियनों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। लोकगीत, पारंपरिक संगीत, नृत्य एवं लोक खानपान ने दर्शकों का मन मोह लिया। समारोह में विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भी सहभागिता की और विभिन्न प्रदेशों की संस्कृति का भरपूर आनंद उठाया। हरियाणवी पवेलियन में भगवान श्रीकृष्ण को अर्जुन को गीता का उपदेश देते हुए दर्शाया गया, जो हरियाणा की ऐतिहासिक व आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक रहा। इसके साथ ही हरियाणा की साझी संस्कृति, ग्रामीण परिवेश तथा उन युवाओं को भी प्रस्तुत किया गया जिन्होंने अपने- अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियाँ हासिल कर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने भी समारोह का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यालय द्वारा प्रस्तुत इस सांस्कृतिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में देशभक्ति, सांस्कृतिक समझ और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से भारतीय संस्कृति और संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया। विद्यालय की प्रबंध निदेशिका प्रबंधिका अंजलि मारवाह ने अपने संदेश में कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है। उन्होंने बच्चों से अनुशासित, संस्कारी और जिम्मेदार नागरिक बनकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया। विद्यालय प्रांगण में सजी यह सांस्कृतिक झलकियाँ मानो पूरे भारत की विविधता को एक ही मंच पर प्रस्तुत कर रही थीं, जिसकी उपस्थित अभिभावकों व अतिथियों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

77वें गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट एवं शौर्यपूर्ण सेवाओं पर SP ग्रामीण व 2 कर्मी DGP प्रशंसा चिन्ह सिल्वर से होंगे सम्मानित

Sun Jan 25 , 2026
आजमगढ़: 77वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जनपद आजमगढ़ के 03 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को उनकी कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण एवं शौर्यपूर्ण सेवाओं के लिए पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के प्रशंसा चिन्ह सिल्वर प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा। उक्त क्रम में चिराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), जनपद आजमगढ़ को […]

You May Like

advertisement