77वें गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट एवं शौर्यपूर्ण सेवाओं पर SP ग्रामीण व 2 कर्मी DGP प्रशंसा चिन्ह सिल्वर से होंगे सम्मानित

आजमगढ़: 77वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जनपद आजमगढ़ के 03 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को उनकी कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण एवं शौर्यपूर्ण सेवाओं के लिए पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के प्रशंसा चिन्ह सिल्वर प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा। उक्त क्रम में चिराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), जनपद आजमगढ़ को उनके स्मार्टफोन बरामदगी और अन्य कार्यों के आधार पर पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह (Commendation Disc – SILVER) प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा। इसी अवसर पर उत्कृष्ट कर्तव्य निर्वहन हेतु आरक्षी विक्रम सिंह (पुलिस लाइन, आजमगढ़) और आरक्षी राहुल सिंह, साइबर सेल, जनपद आजमगढ़ को पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह (Commendation Disc – Silver) प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा। जनपद आजमगढ़ के थाना प्रभारी दीदारगंज व रीडर एसएसपी को उनकी सेवा अभिलेख के आधार पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा। उक्त के क्रम में- निरीक्षक राकेश कुमार सिंह (प्रभारी निरीक्षक, थाना दीदारगंज, आजमगढ़), उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद, रीडर एसएसपी, जनपद आजमगढ़ को पुलिस महानिदेशक का सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जाति प्रमाण पत्र को लेकर गौड समाज ने कुंवर सिंह उद्यान में की बैठक

Sun Jan 25 , 2026
जाति प्रमाण पत्र को लेकर गौड समाज ने कुंवर सिंह उद्यान में की बैठक आजमगढ़। कुंवर उद्यान में गोंड समाज की हुई बैठक।लंबे समय से अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र की मांग से वंचित चल रहे गोंड समाज के युवाओं ने रविवार को जिला मुख्यालय स्थित कुंवर सिंह उद्यान में प्रशासनिक […]

You May Like

advertisement