Uncategorized

उत्तराखंड देहरादून । भाजपा ने मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की

उत्तराखंड देहरादून । भाजपा ने मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की,
जफर अंसारी
भारतीय जनता पार्टी हल्लुचौड़ मंडल के तेज-तर्रार एवं ऊर्जावान मंडल अध्यक्ष श्री विजय रोहित दुमका द्वारा संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी मोर्चों के नव-नियुक्त मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की गई।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री विजय रोहित दुमका ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि संगठन की रीढ़ मोर्चे होते हैं और सभी मोर्चा मंडल अध्यक्ष अपने-अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से निर्वहन करते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी मोर्चा मंडल अध्यक्ष संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त व सक्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे तथा आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों में पूरी मजबूती के साथ सहभागिता करेंगे।
निवेदक
विजय रोहित दुमका
मंडल अध्यक्ष
भारतीय जनता पार्टी, हल्लुचौड़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel