उत्तराखंड देहरादून कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस, तीन माह स्थानीय मुद्दों को लेकर करेंगे प्रदर्शन

सागर मलिक

कांग्रेस भवन में आज पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान बताया गया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता लोगों के बीच जाएंगे और जन मुद्दों को उठाएंगे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तीन माह तक विधानसभा स्तर पर स्थानीय मुद्दों को लेकर जन जागरण व धरना प्रदर्शन करने की बात कही। कांग्रेस भवन में पत्रकारों से वार्ता करते प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि 16 फरवरी को कांग्रेस पार्टी राज्यपाल आवास का घेराव करेगी।

कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत ने कहा पार्टी कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आवाज उठाएंगे। वहीं पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा भ्रष्टाचार के कारण राज्य के अस्तित्व पर संकट खड़ा हो गया है। महिला अपराध की घटना लगातार बढ़ रही है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि महंगाई से प्रदेश की जनता त्रस्त है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड देहरादून छात्रा की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से किए वार,चेहरे को पत्थर से कुचला

Fri Jan 30 , 2026
सागर मलिक 12वीं में पढ़ रही एक छात्रा की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। छात्रा का शव झाड़ियों में बुरी तरह क्षतिग्रस्त मिला। धारदार हथियार से कई वार किए गए। कोतवाली क्षेत्र के ढालीपुर में 12वीं की छात्रा मनीषा तोमर (18) की निर्मम हत्या कर दी गई। छात्रा […]

You May Like

advertisement