31 मार्च को पंजाबी धर्मशाला में युवा जेजेपी की बड़ी कार्यकर्ता बैठक दुष्यंत चौटाला होंगे मुख्य अतिथि

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 94161 91877
दिग्विजय चौटाला करेंगे अध्यक्षता।
कुरुक्षेत्र, 30 जनवरी : युवा जननायक जनता पार्टी (युवा जेजेपी) द्वारा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने, युवाओं को राजनीति की मुख्यधारा से जोड़ने तथा प्रदेश में संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से दिनांक 31 मार्च, शनिवार को पंजाबी धर्मशाला में एक महत्वपूर्ण युवा जेजेपी कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण बैठक में हरियाणा के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता माननीय श्री दुष्यंत सिंह चौटाला जी मुख्य अतिथि के रूप में विशेष रूप से शिरकत करेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष श्री दिग्विजय चौटाला जी द्वारा की जाएगी। बैठक में प्रदेशभर से जिला, हल्का एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी, युवा जेजेपी के सक्रिय कार्यकर्ता, संगठन से जुड़े युवा प्रतिनिधि तथा विभिन्न क्षेत्रों से आए युवा साथी बड़ी संख्या में भाग लेंगे। बैठक के दौरान संगठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा, आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों की रणनीति, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की कार्ययोजना तथा युवाओं से जुड़े रोजगार, शिक्षा, खेल, नशा मुक्ति और सामाजिक विकास जैसे अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। युवा जेजेपी प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. जसविंदर खैहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक को लेकर संगठन की ओर से सभी पदाधिकारियों एवं अतिथियों के स्वागत के लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं, अनुशासन और सहभागिता को लेकर जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं, ताकि बैठक सुचारु रूप से संपन्न हो सके। डॉ. खैहरा ने कहा कि माननीय दुष्यंत सिंह चौटाला जी के अनुभव और मार्गदर्शन तथा श्री दिग्विजय चौटाला के सशक्त नेतृत्व में युवा जेजेपी निरंतर मजबूती की ओर अग्रसर है। यह बैठक युवाओं में नई ऊर्जा, संगठन के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी की भावना को और अधिक प्रबल करेगी। उन्होंने यह भी बताया कि बैठक के उपरांत माननीय श्री दुष्यंत सिंह चौटाला जी एवं दिग्विजय चौटाला समस्त युवा कार्यकर्ताओं के साथ ऐतिहासिक गुरुद्वारा छठी पातशाही में माथा टेककर दर्शन करेंगे।




