सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली द्वारा राजकीय सम्प्रेषण गृह का किया गया निरीक्षण

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली द्वारा राजकीय सम्प्रेषण गृह का किया गया निरीक्षण

रायबरेली: 30जनवरी 2026,
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अमित पाल सिंह के निर्देशानुसार सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली अमोद कंठ के द्वारा राजकीय सम्प्रेक्षण गृह, रायबरेली का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा आवासित बच्चों को उनके अधिकारों के सम्बन्ध में जागरुक किया गया।
सचिव द्वारा निर्देशित किया गया कि आवासित बच्चों को समय से दवा, खाना उनके दैनिक उपयोग की वस्तुओं को समय से उपलब्ध कराया जाए।सचिव द्वारा इस अवसर पर बच्चों को बताया गया कि कैसे आप अपने अधिकारों के प्रति सचेत रहे।
इस अवसर पर बच्चों को उनके निःशुल्क अधिकारों के विषय पर जानकारी दी गई एवं बताया गया कि किसी भी प्रकार की निःशुल्क विधिक सहायता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायबरेली के कार्यालय में किसी कार्य दिवस में उपस्थित होकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
उक्त शिविर व निरीक्षण के दौरान प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड वसुन्धरा शर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा व पराविधिक स्वयं सेवक पवन कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लालकुआं रेलवे स्टेशन निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप, सांसद अजय भट्ट ने जताई कड़ी नाराजगी, बोले होगी उच्च स्तरीय जांच

Fri Jan 30 , 2026
लालकुआं रेलवे स्टेशन निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप, सांसद अजय भट्ट ने जताई कड़ी नाराजगी, बोले होगी उच्च स्तरीय जांच। रिपोर्टर, जफर अंसारी , लालकुआँ एंकर,लालकुआ अमृत भारत योजना के तहत लालकुआं रेलवे स्टेशन पर चल रहे करोड़ों रुपये के विस्तारीकरण कार्यों में गुणवत्ता से समझौते और भ्रष्टाचार के […]

You May Like

advertisement