पावन माघ पूर्णिमा और श्री गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में अमृतवेला सोसाइटी ने भजन कीर्तन किया

फिरोजपुर 01 फरवरी [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

पावन माघ पूर्णिमा और श्री गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में अमृतवेला सोसाइटी के सदस्यों ने प्राचीन श्री राधा कृष्ण मन्दिर बाजार रामसुख दास फिरोजपुर शहर में भजन कीर्तन का आयोजन किया जिसमे भक्तों का उत्साह देखने लायक था। बहुत ही आनंदमयी माहौल था। सचिन नारंग, जगदीश मक्कड़, राजू खुंडिया और जशन पसरिचा ने सुन्दर भजनों/भेटों का गायन किया। माघ पूर्णिमा के अवसर पर भक्तों श्रद्धालुओं ने सत्संग और संकीर्तन रूपी स्नान किया। आरती उपरान्त दूध का प्रसाद बांटा गया। इस अवसर पर सचिन नारंग ने कहा कि हिन्दू पंचांग के अनुसार माघ मास की पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन गंगा स्नान, दान और पुण्य कार्य करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। मान्यता है कि माघ पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान से सभी पाप दूर हो जाते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है। श्री गुरु रविदास जी को याद करते हुए सचिन नारंग ने कहा कि वे भक्ति आंदोलन के महान संत कवि थे, जिनका जन्म वाराणसी के पास हुआ और जो मोची का काम करते थे; उन्होंने जाति-पाति का खंडन कर सामाजिक समानता और निर्गुण ईश्वर की भक्ति का संदेश दिया। इस अवसर पर महंत शिवराम दास, संजीव हांडा, प्रवेश कुमार, मनोज ग़खड़, रमेश बजाज, राधिका पूजा हांडा, रीतू पटियाला से और अधिक संख्या में बच्चों और बुजुर्गो ने भाग लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिव्या ज्योति जागृती संस्थान फिरोजपुर की ओर से श्री गुरु रविदास जी की जयंती के उपलक्ष में सत्संग प्रोग्राम का किया गया आयोजन

Sun Feb 1 , 2026
(पंजाब) फिरोजपुर 01 फरवरी [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= “मन चंगा तौ कठौती में गंगा।” यानी, अगर मन पवित्र हो जाए, तो भगवान को पाने के लिए बाहरी दिखावे की ज़रूरत नहीं है। सच्ची भक्ति, विनम्रता और गुरु की शिक्षा ही इंसान को भगवान से जोड़ती है।

You May Like

advertisement