35वीं राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप में डॉ. कृष्ण श्योकंद का प्रेरणादायी संबोधन

कुरुक्षेत्र, (प्रमोद कौशिक) 2 फरवरी : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में 31 जनवरी से आयोजित 35वीं सब जूनियर राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप (बालक एवं बालिका वर्ग) पूरे देश के युवा खिलाड़ियों के लिए खेल, अनुशासन और संस्कारों का सशक्त संदेश दे रही है। इसी क्रम में अंतर्राष्ट्रीय जाट धर्मशाला, कुरुक्षेत्र के प्रधान डॉ. कृष्ण श्योकंद ने केशव पार्क खेल मैदान में पहुँचकर प्रतियोगिता में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। डॉ. कृष्ण श्योकंद ने देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें खेल को खेल भावना से खेलने, अनुशासन में रहने और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी केवल जीत के लिए नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण, भाईचारे और राष्ट्र गौरव के उद्देश्य से खेल मैदान में उतरें। अपने प्रेरणादायी संबोधन में उन्होंने खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वे अपने माता-पिता, गुरुजनों, प्रदेश और देश का नाम रोशन करने का संकल्प लेकर खेलें। डॉ. श्योकंद ने कहा कि खेलों के माध्यम से युवा पीढ़ी देश की सबसे बड़ी शक्ति बन सकती है प्रधान डॉ. कृष्ण श्योकंद ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जो खिलाड़ी देश या प्रदेश का नाम रोशन करने की क्षमता रखता है, वह संसाधनों या सुविधाओं के अभाव में कभी पीछे नहीं रहेगा। ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय जाट धर्मशाला, कुरुक्षेत्र एवं स्वतंत्र समूह सेवा समिति तन-मन-धन से सहयोग के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि कोई भी खिलाड़ी, कोच, टीम मैनेजर, पदाधिकारी अथवा अभिभावक यदि कुरुक्षेत्र आता है, तो वह बिना किसी संकोच के अंतर्राष्ट्रीय जाट धर्मशाला में ठहर सकता है। संस्था की ओर से रहने व खाने की संपूर्ण व्यवस्था पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर डॉ. कृष्ण श्योकंद ने खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं हरियाणा स्पोर्ट्स खो-खो एसोसिएशन द्वारा दिए गए मान- सम्मान के लिए सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। वहीं फेडरेशन के पदाधिकारियों ने भी अंतर्राष्ट्रीय जाट धर्मशाला कुरुक्षेत्र द्वारा खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन एवं अन्य सुविधाओं की उत्कृष्ट व्यवस्था के लिए संस्था की समस्त कार्यकारिणी का धन्यवाद किया कार्यक्रम के दौरान डॉ. कृष्ण श्योकंद ने दिल्ली और दमन-दीप के बीच खेले जाने वाले मुकाबले में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया, टॉस करवाकर औपचारिक रूप से मैच का शुभारंभ कराया। खिलाड़ियों ने भी प्रधान के स्नेहपूर्ण व्यवहार और प्रेरक शब्दों से उत्साहित होकर उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया। यह आयोजन न केवल एक खेल प्रतियोगिता है, बल्कि युवा पीढ़ी को सही दिशा देने वाला सामाजिक और सांस्कृतिक संदेश भी दे रहा है, जिसमें अंतर्राष्ट्रीय जाट धर्मशाला कुरुक्षेत्र की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही है। इस अवसर पर हरियाणा स्पोर्ट्स खो खो एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी महेंद्र कम्बोज, भारतीय खो खो संघ के कोषाध्यक्ष गोविंद शर्मा,डॉ. चंद्रजीत जाधव, एडवोकेट बृजभान सिंह, सुभाष रूहिल,डॉ. मुन्नी जून,बीजेपी पूर्व जिलाअध्यक्ष राजकुमार सैनी,अनुराग बिढान, सूरत सिंह, अनिल दलाल,सतीश खटकड़, परवीन जिंदल,मोनू आदि मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बाल विवाह मुक्ति रथ को तुषार सैनी ने हरी झंडी देकर किया रवाना

Mon Feb 2 , 2026
कुरुक्षेत्र, (प्रमोद कौशिक) 2 फरवरी : मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार तुषार सैनी और जिला नगर आयुक्त अमन कुमार ने एमडीडी ऑफ इंडिया द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी देकर रवाना किया। इस अवसर पर डा. भानु गौड़ संरक्षण एवं बाल विवाह […]

You May Like

Breaking News

advertisement