कैंपस ड्राइव में चयनित बीबीए एवं एमबीए एग्रीकल्चर छात्रों को कुलपति ने सौंपे ऑफर लेटर

कैंपस ड्राइव में चयनित बीबीए एवं एमबीए एग्रीकल्चर छात्रों को कुलपति ने सौंपे ऑफर लेटर
व्यवहारिक कौशल, नवाचार की क्षमता, नैतिक मूल्यों के साथ ही शिक्षा को जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता में रखें छात्र,
….कुलपति
आज़मगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आज़मगढ़ के प्रशासनिक भवन में स्थित कुलपति सभागार में छात्रों को आज उस समय सुखद एहसास हुआ जब विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार के हाथों केंपस ड्राइव में चयनित बा एवं बा एग्रीकल्चर छात्रों को उन्होंने ऑफर लेटर सौंपा। डिपार्टमेंट ऑफ बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए) एवं एमबीए एग्रीकल्चर के विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में हाल ही में आयोजित कैंपस ड्राइव में चयनित छात्रों को विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में आमंत्रित कर ऑफर लेटर प्रदान किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के मा. कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने की।
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर में स्थित बीबी.ए., एम.बी.ए. के छात्र-छात्राओं को कुलपति जी ने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद अपने हाथों से केंपस ड्राइव में चयनित छात्रों को ऑफर लेटर अपने हाथों सौंपते हुए कहा कि एग्रीकल्चरल के सभी चयनित छात्रों को हार्दिक बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएं। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी परिस्थिति में इससे समझौता नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने छात्रों को यह सलाह दी कि वे रोजगार प्राप्त करने के साथ-साथ अपनी शैक्षणिक यात्रा को भी निरंतर जारी रखें, जिससे उनका बौद्धिक, व्यावसायिक एवं व्यक्तित्वगत विकास सुदृढ़ रूप से हो सके।
कुलपति जी ने यह भी कहा कि महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल छात्रों को रोजगार रोजगारपरक शिक्षा देना ही नहीं है , बल्कि उन्हें ज्ञान, व्यावहारिक कौशल, नवाचार की क्षमता तथा नैतिक मूल्यों से युक्त एक सक्षम और उत्तरदायी मानव संसाधन के रूप में विकसित करना है। विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को उद्योग एवं कृषि क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने हेतु निरंतर प्रयासरत है।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि चयनित विद्यार्थी अपने-अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर न केवल विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगे, बल्कि समाज एवं राष्ट्र के विकास में भी सकारात्मक योगदान देंगे।
कार्यक्रम में सभा करने वाले सभी छात्र ऑफर लेटर प्रकार पुलकित दिखे तथा अपने विश्वविद्यालय के मुखिया के साथ फोटोग्राफी करने में मशगूल रहे विश्वविद्यालय के कुलपति ने भी उन्हें निराश नहीं किया और शुभकामना देकर अपने अग्रिम दायित्व निर्वहन के लिए निकल पड़े।
कार्यक्रम के उपरांत जब छात्र-छात्राओं की प्रक्रिया ली गई तो उन्होंने इस गोष्ठी को अत्यंत प्रेरणादायक एवं उत्साहपूर्ण बताया। ऑफर लेटर प्राप्त करने वाले छात्रों में विशेष उत्साह, आत्मविश्वास एवं भविष्य को लेकर सकारात्मक दृष्टिकोण देखने को मिला। कुलपति जी की उपस्थिति परिसर के छात्र-छात्राओं के मनोबल को और अधिक सशक्त किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के डॉ. नितेश एवं डॉ. विजय प्रकाश प्रशासनिक भवन के सहकर्मी, कुलपति जी के सहायक भूपेंद्र पांडे एवं विपिन शर्मा तथा छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।
डॉ. प्रवेश सिंह मीडिया प्रभारी महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ मो.नं. 9452 445778




