अवैध रेत उत्खनन पर की गई कार्रवाई: 02 चैन माउंटेन मशीन जब्त

जांजगीर-चांपा 05 फरवरी 2026/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में राजस्व एवं खनिज विभाग द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए ग्राम नवागांव स्थित रेत खदान क्षेत्र में जांच की गई। जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान मौके पर खनिज रेत के अवैध उत्खनन एवं लोडिंग में संलिप्त 02 चैन माउंटेन मशीनें पाई गईं। चालक एवं मालिक के फरार होने के कारण दोनों मशीनों को लावारिस अवस्था में जब्त कर सील किया गया।
कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा लगातार जांच कर कार्यवाही की जा रही है। खनिजो के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण करने वालो के विरूद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 से 23 (ख) के तहत कार्यवाही की जाएगी। साथ ही नियमानुसार उपरोक्त वाहनों के वाहन चालको के ड्राइविंग लाईसेंस निरस्त करने संबंधी कड़ी कार्यवाही की जावेगी।

V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्मारिका हेतु विज्ञापन प्रकाशन के संबंध में आवेदन 06 फरवरी तक आमंत्रित

Thu Feb 5 , 2026
जांजगीर-चांपा 05 फरवरी 2026/ जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय जांजगीर में 11, 12 एवं 13 फरवरी 2026 तक आयोजित है। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी प्रकाशित होने वाले स्मारिका ‘‘जाज्वल्या‘‘ में निजी संस्थानों का विज्ञापन प्रकाशन हेतु आवेदन 06 फरवरी 2026 […]

You May Like

advertisement