क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना अंतर्गत प्रतिभा खोज के तहत खिलाड़ियों से खेलवृत्ति हेतु आवेदन आमंत्रित

जांजगीर-चांपा, 07 फरवरी 2026/ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजनांतर्गत प्रतिभा खोज कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के पात्र खिलाड़ियों से खेलवृत्ति वर्ष 2025-26 हेतु आवेदन 16 फरवरी 2026 कार्यालयीन समय तक आमंत्रित किए गए हैं। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि उक्त योजना अंतर्गत खेल प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को खेलवृत्ति प्रदान किए जाने का प्रावधान है। इच्छुक खिलाड़ी कार्यालय जिला खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण जांजगीर-चांपा में राज्य खेल संघों से प्रमाणिकरण संबंधित सहित आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र का प्रारूप एवं विस्तृत जानकारी वेबसाईट https://sportsyw.cg.gov.in पर उपलब्ध है।
       जिला खेल अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक वित्तीय वर्ष में प्रतिभा खोज कार्यक्रम के तहत खेल प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को खेलवृत्ति दी जाएगी। प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को ओलंपिक, कामनवेल्थ, एशियाड एवं नेशनल गेम्स में शामिल खेलों के राष्ट्रीय खेल/राष्ट्रीय चैंपियनशिप के सीनियर, जूनियर एवं सब जूनियर वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सीनियर वर्ग हेतु क्रमशः 75 हजार, 50 हजार, 40 हजार, जूनियर वर्ग हेतु क्रमशः 60 हजार, 40 हजार, 30 हजार तथा सब जूनियर वर्ग हेतु क्रमशः 50 हजार, 25 हजार, 20 हजार की खेलवृत्ति प्रदान की जाएगी। एकल एवं दलीय खेलों में वास्तविक रूप से प्रतियोगिता में खेले हुए खिलाड़ी ही पात्र होंगे, जिसका प्रमाण संबंधित खेल संघ पदाधिकारियों के माध्यम से प्रस्तुत करना होगा। खेलवृत्ति की स्वीकृति हेतु संचालक, खेल एवं युवा कल्याण सक्षम अधिकारी होंगे।
       पात्रता - खिलाड़ी छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना चाहिए तथा प्रतियोगिता में राज्य की ओर से प्रतिनिधित्व किया होना अनिवार्य है। यदि खिलाड़ी एक से अधिक वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करता है, तो श्रेष्ठतम वर्ग के आधार पर खेलवृत्ति प्रदान की जाएगी। प्रत्येक वित्तीय वर्ष में एक खिलाड़ी को केवल एक बार ही खेलवृत्ति की पात्रता होगी। यदि किसी खिलाड़ी ने दो अलग-अलग वर्गों में पदक अर्जित किया है, तो उसकी सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि के आधार पर खेलवृत्ति प्रदान की जाएगी। खेलवृत्ति राशि अधिकतम 25 वर्ष आयु तक के खिलाड़ियों को दी जाएगी। आवेदन वर्ष के विगत वर्ष में अर्जित उपलब्धियों के आधार पर पात्रता का निर्धारण किया जाएगा। विगत वर्ष 2024-25 में अर्जित उपलब्धियों के आधार पर योजना अंतर्गत खेलवृत्ति प्रदान की जानी है।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मानसिक समस्याओं पर निःशुल्क, गोपनीय विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध : सीएमओ

Sat Feb 7 , 2026
टेली-मानस हेल्पलाइन 14416 के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश

You May Like

advertisement