विश्व कैंसर दिवस पर जनपद में 100 कैंसर-टीबी स्क्रीनिंग शिविर, एक माह तक चलेगा विशेष जागरूकता अभियान — डॉ. एन.आर. वर्मा


मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन.आर. वर्मा ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार विश्व कैंसर दिवस (4 फरवरी 2026) के अवसर पर जनपद में कैंसर एवं क्षय रोग (टीबी) की रोकथाम, समय पर पहचान तथा जनजागरूकता के उद्देश्य से लगभग 100 स्वास्थ्य, स्क्रीनिंग एवं जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर एक माह तक विशेष जागरूकता एवं स्क्रीनिंग अभियान संचालित किया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत जनपद के सभी विकास खंडों में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं नगरीय स्वास्थ्य केन्द्रों पर कैंसर एवं टीबी की जांच, परामर्श तथा जनजागरूकता गतिविधियां नियमित रूप से आयोजित कराई जाएंगी, जिससे अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंच सकें।
सीएमओ डॉ. वर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में कैंसर से होने वाली मृत्यु दर में वृद्धि चिंता का विषय है तथा विशेषज्ञों के अनुसार कैंसर उपचार में सफलता का मुख्य आधार समय पर जांच (Early Detection) एवं नियमित स्क्रीनिंग है। इसी को ध्यान में रखते हुए इन शिविरों में निःशुल्क जांच, चिकित्सकीय परामर्श और बचाव संबंधी जानकारी प्रदान की जाएगी।
उन्होंने सभी चिकित्सा इकाइयों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, चिकित्सकीय टीम की उपलब्धता बनाए रखें तथा आयोजित कार्यक्रमों की रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप में समयबद्ध रूप से प्रेषित करें।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि इस विशेष अभियान के दौरान आयोजित शिविरों का अधिकतम लाभ उठाएं, नियमित स्वास्थ्य जांच कराएं तथा कैंसर व टीबी जैसी गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक होकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं।

                                    (डॉ. एन.आर. वर्मा)
                                  मुख्य चिकित्साधिकारी, 
                                           आजमगढ़

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अनेक रोगों से निजात दिलाता है ऑर्गेनिक जिमीदारा गुड : कर्मजीत सिंह

Sat Feb 7 , 2026
अनेक रोगों से निजात दिलाता है ऑर्गेनिक जिमीदारा गुड : कर्मजीत सिंह हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 94161 91877 कुरुक्षेत्र पशुधन प्रदर्शनी में पंजाब के जिमीदारा गुड की भारी डिमांड। कुरुक्षेत्र, 7 फरवरी : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के मेला ग्राउंड में चल रही 41 वीं राज्य स्तरीय […]

You May Like

advertisement