निर्धारित सत्संग दिवस के दौरान प्रत्येक रविवार को ब्यास से फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन के लिए अनारक्षित (एकतरफा) विशेष ट्रेन का संचालन

निर्धारित सत्संग दिवस के दौरान प्रत्येक रविवार को ब्यास से फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन के लिए अनारक्षित (एकतरफा) विशेष ट्रेन का संचालन।
(पंजाब) फिरोजपुर 14 फरवरी 2026 [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=
परमदीप सिंह सैनी वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक फिरोजपुर की ओर से सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल द्वारा वर्ष 2026 के दौरान राधा स्वामी सत्संग दिवस (निर्धारित सत्संग दिवस) के दौरान ब्यास से फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन के लिए एक विशेष अनारक्षित एकतरफा ट्रेन चलाई जाएगी। यह विशेष अनारक्षित (एकतरफा) ट्रेन संख्या 04612 फरवरी 2026 से दिसंबर 2026 तक कुल 18 फेरे लगाएगी तथा निर्धारित सत्संग दिवस के दौरान प्रत्येक रविवार को ब्यास से फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन के लिए निम्नानुसार संचालित किया जाएगा। जिसका विवरण इस प्रकार है:-
यह विशेष अनारक्षित (एकतरफा) ट्रेन संख्या 04612 ट्रेन फरवरी माह में दिनांक 15.02.2026 तथा 22.02.2026, मार्च माह में 15.03.2026, 22.03.2026 तथा 29.03.2026, अप्रैल माह में 26.04.2026, मई माह में 03.05.2026 तथा 10.05.2026, जून माह में 21.06.2026, सितंबर माह में 06.09.2026, 13.09.2026 तथा 20.09.2026, नवंबर माह में 01.11.2026, 08.11.2026 तथा 15.11.2026 और दिसंबर माह में 13.12.2026, 20.12.2026 तथा 27.12.2026 को संचालित की जाएगी।
यह विशेष अनारक्षित (एकतरफा) ट्रेन संख्या 04612 ब्यास से दोपहर 12:40 बजे प्रस्थान करके शाम 17:25 बजे फिरोजपुर छावनी पहुँचेगी। मार्ग में यह स्पैशल ट्रेन ढिलवां, हमीरा, करतारपुर, सुरानुस्सी, जालंधर सिटी, जालंधर कैंट, फगवाड़ा, फिल्लौर, लुधियाना, जगराओं, मोगा, तलवंडी भाई रेलवे स्टेशनों पर ठहरेगी।




