16 मार्च से 18 मार्च को खेल उमंग- 2026 का होगा विधिवत आगाज


वि. वि. में आयोजित खेल-उमंग तैयारियों की कुलपति ने की समीक्षा,

खेल उमंग का आयोजन पूर्वांचल की प्रतिभाओं के लिए एक सार्थक मंच,
…. कुलपति

आजमगढ़। महाराज सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ के परिसर में स्थित कुलपति सभागार सभागार में 16 मार्च से 18 मार्च तक होने वाले पहले खेल-उमंग-2026 के तैयारी की समीक्षा बैठक मा. कुलपति प्रो. संजीव कुमार जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी ने बताया कि कुलपति ने खेल-उमंग के सफल आयोजन हेतु गठित विभिन्न समितियां के प्रभारी से बिंदुवार विचार विमर्श के उपरांत संयोजक प्रो. प्रशांत राय को निर्देशित किया कि समितियों से बराबर समन्वय स्थापित कर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित कराऐ, और विश्वविद्यालय परिसर में आयोजन की सफलता के लिए निरंतर प्रयासरत रहे। जिससे यह महोत्सव पूर्वांचल के युवा खेल प्रतिभाओं को एक सार्थक मंच प्रदान कर सके। समिति के प्रत्येक सदस्य संयोजक एवं सह-संयोजक द्वारा दिए गए दायित्व का निर्माण पूरी जिम्मेदारी से करें, जिससे किसी प्रकार की त्रुटि की कोई गुंजाइश न रहे। महाविद्यालयों की बेहतर सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए उनसे समन्वय स्थापित करें, आवश्यकता अनुसार विश्वविद्यालय द्वारा लिए गए बैठक के निर्णय से भी उन्हें अवगत कराते रहें। जिससे अधिक से अधिक युवा छात्र-छात्राएं इसका लाभ उठा सके। बैठक में कुलसचिव डॉ अंजनी कुमार मिश्र के अतिरिक्त प्रो. अमरजीत, डॉ. हरिलाल, डॉ. पंकज, डॉ. सफीउजमा ,डॉ. जयप्रकाश, डॉ. युगांत, डॉ. विजय, डॉ. निधि, डॉ. दीक्षा, डॉ. शुभम के साथ-साथ समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
डॉ. प्रवेश सिंह मीडिया प्रभारी महाराजा सुहेलदेव वि. वि. आजमगढ़ मो.नं. 9452 445878

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वि. वि. परिसर में स्टार्ट-अप गतिविधियां पूर्वांचल के लिए मील का पत्थर -प्रो. संजीव कुमार

Tue Feb 17 , 2026
सुहेलदेव वि. वि. के परिसर में श्यामा प्रसाद मुखर्जी इन्क्यूबेशन सेंटर स्थापित, आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ के परिसर में मा. कुलपति जी के नेतृत्व में विश्वविद्यालय परिसर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी इनोवेशन एण्ड इन्क्यूबेशन सेंटर की स्थापना की गई। स्थापना के साथ ही निदेशक डॉ. महेश श्रीवास्तव एवं […]

You May Like

Breaking News

advertisement