हिंदू नव वर्ष चेतना भव्य महोत्सव पर निकाली गई मोटरसाइकिल यात्रा

हिंदू नव वर्ष चेतना भव्य महोत्सव पर निकाली गई मोटरसाइकिल यात्रा

आजमगढ़।भारतीय नव वर्ष महोत्सव के तहत निकाली गई भव्य मोटरसाइकिल यात्रा। हिंदू नववर्ष चेतना समिति आर्यगढ़ के तत्वधान में हिंदू नववर्ष को उत्सवपूर्वक मानने के लिए तीन चरणों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसके क्रम में मंगलवार को शहर में भव्य मोटरसाइकिल यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में पहुंचे सनातनी बंधुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा नगर के जिन मार्गों से होकर निकली वह मार्ग भारत माता की जय के उद्घोष से गुंजायमान हो उठे और पूरा शहर भगवामय हो गया। यह यात्रा जिला प्रचारक के नेतृत्व में अनुशासनपूर्वक निकाली गई। यात्रा डीएवी डिग्री से निकलकर कालीचौरा, दलालघाट, कोट, हर्रा की चुंगी होते हुए मुकेरीगंज, पहाड़पुर, तकिया, चौक, बड़ादेव होकर अग्रसेन चौक, घंटाघर, नरौली, सिधारी, शारदा तिराहा से रैदोपुर होकर वापस अपने उद्गम स्थल पहुंचकर संपन्न हुई। इस उत्सव यात्रा में मुख्य रूप से कामेश्वर सिंह, जयनाथ सिंह, श्रेय अग्रवाल (अंकित), ऋत्विक जायसवाल, अखिलेश मिश्र गुड्डू, ध्रुव सिंह, सत्येंद्र राय, बंदना सिंह, अरुण पाल, किशन सिंह, अरविंद जायसवाल, तेज प्रताप पाण्डेय, गौरव रघुवंशी, सहित बड़ी संख्या सनातनी बंधु मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रदेश सरकार सुरक्षा व सुशासन” नीति के 08 वर्ष पूर्ण होने पर त्रिदिवसीय कार्यक्रम का आयोजन

Tue Mar 25 , 2025
प्रदेश सरकार सुरक्षा व सुशासन” नीति के 08 वर्ष पूर्ण होने पर त्रिदिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया आजमगढ़।25 मार्च को हरिऔध कला में आयोजित त्रिदिवसीय कार्यक्रम का मंत्री श्रम वं सेवायोजन अनिल राजभर द्वारा जनप्रतिनिधिगण एवं मंडलायुक्त आजमगढ़ विवेक डीआईजी आजमगढ़ सुनील कुमार सिंह, जिलाधिकारी आजमगढ़ नवनीत सिंह चहल […]

You May Like

advertisement