वि. वि. परिसर में स्टार्ट-अप गतिविधियां पूर्वांचल के लिए मील का पत्थर -प्रो. संजीव कुमार

Oplus_131072

सुहेलदेव वि. वि. के परिसर में श्यामा प्रसाद मुखर्जी इन्क्यूबेशन सेंटर स्थापित,

आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ के परिसर में मा. कुलपति जी के नेतृत्व में विश्वविद्यालय परिसर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी इनोवेशन एण्ड इन्क्यूबेशन सेंटर की स्थापना की गई। स्थापना के साथ ही निदेशक डॉ. महेश श्रीवास्तव एवं डॉ. नरेंद्र सिसोदिया के निर्देशन में इन्क्यूबेशन मैनेजर श्री कुलभूषण द्विवेदी के द्वारा इन्क्यूबेशन सेंटर के माध्यम से विश्वविद्यालय परिसर एवं जनपद आजमगढ़ में नियमित रूप से स्टार्ट-अप से संबंधित गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं।
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी ने बताया कि विश्वविद्यालय की विभिन्न कक्षाओं में स्टार्ट-अप को प्रोत्साहित करने हेतु अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके सकारात्मक परिणामस्वरूप छात्र-छात्राओं द्वारा नए-नए स्टार्ट-अप विचार प्रस्तुत किए जा रहे हैं।
परिणामस्वरूप, आने वाले समय में इन स्टार्ट-अप विचारों के माध्यम से महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ के नेतृत्व में आज़मगढ़ जिला समूचे पूर्वांचल में स्टार्ट-अप के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा।
कार्यक्रम में अन्य लोगों के अलावा विद्यालय के कुल सचिव डॉ अंजनी कुमार मिश्रा नियंत्रक श्री आनंद कुमार सहायक को सचिव डॉक्टर महेश कुमार श्रीवास्तव एवं परिसर के प्राध्यापकगण गैर शैक्षणिक कर्मचारी एवं उत्साहित छात्र-छात्राओं के अतिरिक्त कुलपति जी के सहायक भूपेंद्र पांडे उपस्थित थे।
डॉ. प्रवेश कुमार सिंह मीडिया प्रभारी महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ मो. नं. 9452 44 5878

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

12 हत्या आरोपियों को आजीवन कारावास प्रत्येक दोषी पर 50 हजार रुपये का अर्थ दंड लगा जुर्माना

Tue Feb 17 , 2026
12 हत्या आरोपियों को आजीवन कारावास प्रत्येक दोषी पर 50 हजार रुपये का अर्थ दंड लगा जुर्माना आजमगढ़। दिवानी न्यायलय ने 27 वर्ष पूर्व मुबारकपुर थाना क्षेत्र में शिया-सुन्नी विवाद के दौरान हुई हत्या के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश जय प्रकाश पांडेय […]

You May Like

Breaking News

advertisement