राष्ट्रीय लोक अदालत व मेगा/वृहद विधिक साक्षरता शिविर की सफलता हेतु आयोजित हुई बैठक

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

राष्ट्रीय लोक अदालत व मेगा/वृहद विधिक साक्षरता शिविर की सफलता हेतु आयोजित हुई बैठक

राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मार्च को

रायबरेली: 17 फरवरी 2026
मा० उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार व जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली अमित पाल सिंह के दिशा-निर्देशन में 14 मार्च 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है।राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु समस्त तहसीलदार के न्यायालयों में लम्बित मामलों के अधिक से अधिक निस्तारण की रुप-रेखा तय किये जाने हेतु बैठक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में आहूत की गयी।
बैठक की अध्यक्षता सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अमोद कंठ के द्वारा की गयी। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली द्वारा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये, जिससे अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण कर राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सके। बैठक में पिछलें लोक अदालत की सफलता को दोहराने व उसे और सफल बनाने के लिए उठाये जाने वाले कदमों पर विचार-विमर्श किया गया जिसमें सभी ने अपने-अपने सुझाव साझा किये।
इसके अतिरिक्त उपस्थित तहसीलदारों से आगामी मेगा/वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर से अधिकाधिक लोगों को लाभान्वित करने के सम्बन्ध में चर्चा की गयी। समस्त तहसीलों में विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर आयोजित किये जाने व तहसीलों में आमजनमानस को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान किये जाने हेतु लीगल एड क्लीनिक संचालन के सम्बन्ध में निर्देश दिये गये।
बैठक में अभिषेक यादव तहसीलदार तिलोई, उमेश चन्द्र त्रिपाठी प्रभारी तहसीलदार महराजगंज, आँकाक्षा दीक्षित तहसीलदार ऊँचाहार उपस्थित रही।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रशासन लाख कोशिशों के बाद भी रोकने में हुआ नाकाम

Wed Feb 18 , 2026
रायबरेली रिपोर्टर विपिन राजपूत प्रशासन लाख कोशिशों के बाद भी रोकने में हुआ नाकाम।मनरेगाबचाओ संग्राम” के तहत 17 फरवरी को लखनऊमें प्रस्तावित विधान सभा घेराव के लिए आज प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचा भाजपा यह साबित करती है कि वह जनशक्ति से भयभीत है। कल […]

You May Like

Breaking News

advertisement