संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत जिले में विभिन्न कार्यक्रम एवं गतिविधियां होंगे आयोजित

महासमुंद 18 फरवरी 2026/ संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत जिले में 30 जनवरी से 14 अप्रैल 2026 तक विभिन्न कार्यक्रम और गतिविधियां आयोजित किया जा रहा है। इस संपूर्ण अभियान के लिए संबंधित विभाग प्रमुख नोडल अधिकारी होंगे। अभियान के तहत 30 जनवरी को सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा आयोजित कर स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा एवं स्वच्छता संबंधी प्रमुख संकेतकों की पूर्ण जानकारी दी गई। इसी तरह 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में कैंसर जांच, टीबी, मलेरिया, एवं एनीमिया जांच, स्वास्थ्य परामर्श एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 11 फरवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सभी स्कूलों में बालिकाओं के स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा एवं सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इसी तरह 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर सभी स्कूल एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों में विज्ञान प्रदर्शनी एवं स्वच्छता, हाथ धुलाइ्र्र एवं पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में विशेष पोषण अभियान, किशोरी बालिकाओं के लिए आयरन सप्लीमेंट एवं स्वास्थ्य परामर्श दिया जाएगा। 16 मार्च को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर सभी ग्राम पंचायतों में पशुपालन विभाग द्वारा प्शु टीकाकरण एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। 22 मार्च को विश्व जल दिवस के अवसर पर सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में पीएचई विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी एवं विद्यालयों में पेयजल गुणवत्ता जांच एवं जल संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसी तरह 24 मार्च को विश्व टीबी दिवस के अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में टीबी जांच शिविर एवं संदिग्ध मरीजों की पहचान एवं उपचार किया जाएगा। 7 अप्रैल विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सभी क्लस्टर में स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर, एनीमिया जांच, पोषण परामर्श दिया जाएगा। वहीं 10 अप्रैल को राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस के अवसर पर सभी ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास एवं जनपद पंचायत द्वारा मातृ स्वास्थ्य जांच, एनीमिया जांच, सुरक्षित प्रसव एवं पोषण परामर्श दिया जाएगा तथा 14 अप्रैल 2026 को डाॅ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर सभी ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास, शिक्षा, पंचायत एवं पशुपालन विभाग के समन्वय से स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा एवं सामाजिक समरसता पर सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नीति आयोग की महानिदेशक श्रीमती छिब्बर ने ली

Wed Feb 18 , 2026
आकांक्षी विकासखण्ड एवं संपूर्णता अभियान 2.0 की समीक्षा बैठक लक्ष्य पूर्ण होने के बाद भी निरंतरता बनाए रखें – प्रभारी सचिव श्रीमती छिब्बर शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला बाल विकास सहित अन्य संकेतांक की समीक्षा की गई आंगनवाड़ी केन्द्र, स्कूल और दुग्ध उत्पादन केन्द्रों का किया निरीक्षण महासमुंद 18 फरवरी 2026/ महानिदेशक […]

You May Like

Breaking News

advertisement