हरियाणा की पक्षी विविधता हमारी अमूल्य प्राकृतिक धरोहरः प्रो. वीरेन्द्र पाल

कुवि में हरियाणा की पक्षी विविधता एवं संरक्षण पर व्याख्यान आयोजित।

कुरुक्षेत्र, (प्रमोद कौशिक) 18 फरवरी : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर के अंतर्गत ईको क्लब द्वारा “हरियाणा की पक्षी विविधता एवं उसका संरक्षण” विषय पर पर्यावरण विस्तार व्याख्यान श्रृंखला के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन इंस्टीट्यूट ऑफ एनवायरनमेंटल स्टडीज के सेमिनार हॉल में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलसचिव प्रो. वीरेन्द्र पाल ने अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा की पक्षी विविधता हमारी अमूल्य प्राकृतिक धरोहर है, जो प्रदेश की पारिस्थितिक संतुलन प्रणाली का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने कहा कि झीलें, आर्द्रभूमियाँ, वन क्षेत्र एवं कृषि परिदृश्य अनेक स्थानीय एवं प्रवासी पक्षियों को आश्रय प्रदान करते हैं। यदि इन प्राकृतिक आवासों का संरक्षण नहीं किया गया तो जैव-विविधता पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मेजर जनरल अरविंद यादव ने हरियाणा में पाई जाने वाली विभिन्न पक्षी प्रजातियों, उनके प्राकृतिक आवास, प्रवास चक्र, प्रजनन व्यवहार तथा संरक्षण की चुनौतियों पर विस्तृत एवं तथ्यात्मक प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि हर वर्ष सर्दियों के मौसम में अनेक प्रवासी पक्षी दूर-दराज़ देशों से हरियाणा की आर्द्रभूमियों में आते हैं, जो प्रदेश की पारिस्थितिक समृद्धि का प्रतीक है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. ए.आर. चौधरी ने की। उन्होंने अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में कहा कि विश्वविद्यालय का ईको क्लब विद्यार्थियों में पर्यावरणीय चेतना जागृत करने, प्रकृति के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण विकसित करने तथा सतत विकास के सिद्धांतों को व्यवहार में उतारने के लिए निरंतर प्रयासरत है। मंच का संचालन प्रो. दीपक राय बब्बर ने किया व अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मीनाक्षी सुहाग ने किया। कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया। इस अवसर पर डीन आफ कॉलेजिज प्रो. ब्रजेश साहनी, प्रो. ओमवीर, प्रो. परमेश कुमार, प्रो. दीपक राय बब्बर, डॉ. मीनाक्षी सुहाग, डॉ. पूजा, डॉ. अतुल यादव सहित विभिन्न विभागों के प्राध्यापकगण, शोधार्थी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आनलाईन फ्राड से बचने के लिए हर नागरिक का जागरूक होना जरुरी : नीतीश अग्रवाल

Wed Feb 18 , 2026
कुरुक्षेत्र, (प्रमोद कौशिक/अमित) 18 फरवरी : आमजन को साईबर अपराधों और उनसे बचने के बारे में जागरूक करने के लिए पुलिस विभाग द्वारा प्रयास लगातार जारी है। पुलिस अलग-अलग तरीकों से आमजन को जागरूक करने में जुटी है। पुलिस विभाग द्वारा जहां शिक्षण संस्थानों में विधार्थियों को जागरूक कर रही […]

You May Like

advertisement