“फिरोजपुर मंडल द्वारा एलईडी स्क्रीन, विडियो वाल तथा डीडीआईएस के माध्यम से ‘रेलवन ऐप’ का व्यापक प्रचार-प्रसार

(पंजाब) फिरोजपुर 20 फरवरी [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

  उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल द्वारा ‘डिजिटल इंडिया’ अभियान तथा भारतीय रेलवे की कैशलेस, पेपरलेस और आधुनिक सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण पहल की गई है। मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर स्थापित विज्ञापन एलईडी स्क्रीन, वीडियो वॉल तथा ड्यूल डिस्प्ले इंफॉर्मेशन सिस्टम (डीडीआईएस) का प्रभावी उपयोग कर रेलयात्रियों को ‘रेलवन ऐप के प्रति जागरूक किया जा रहा है। रेलयात्रियों को ‘रेलवन ऐप के बारे में जानकारी प्रदान की जा रही है, जिससे वे अपने स्मार्टफोन के माध्यम से टिकट बुकिंग, अनारक्षित टिकट, डिजिटल लेन-देन और अन्य आवश्यक सेवाओं का सहज लाभ उठा सकें।

  डिजिटल इंडिया अभियान के अनुरूप ऑनलाइन लेन-देन को बढ़ावा देने के लिए रेलयात्रियों को ‘रेलवन ऐप’ के बारे में जागरूक किया जा रहा है। एलईडी स्क्रीन पर प्रदर्शित संदेशों के माध्यम से टिकट बुकिंग, डिजिटल ट्रांजेक्शन एवं अन्य ऑनलाइन सेवाओं के उपयोग को प्रोत्साहित किया जा रहा है। ‘रेलवन ऐप’ के माध्यम से टिकट लेने पर यात्रियों को 3 प्रतिशत का बोनस भी प्रदान किया जाता है।

   वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि मंडल के अमृतसर, जलंधर सिटी, जलंधर कैंट, लुधियाना, ब्यास, फिरोजपुर कैंट, फगवाड़ा आदि प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर विशेष अभियान चलाकर रेलयात्रियों को ‘रेलवन ऐप’ के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस सकारात्मक पहल के फलस्वरूप ‘रेलवन ऐप’ की लोकप्रियता के चलते इसके उपयोगकर्ताओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देश, धर्म और संस्कृति रक्षक मिशन को लेकर हवन यज्ञ द्वारा पूरे भारतवर्ष का भ्रमण कर रहे बाबा अनिल जी

Sat Feb 21 , 2026
देश, धर्म और संस्कृति रक्षक मिशन को लेकर हवन यज्ञ द्वारा पूरे भारतवर्ष का भ्रमण कर रहे बाबा अनिल जी (पंजाब) फिरोजपुर 20 फरवरी 2026 [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

You May Like

advertisement