विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 

अंतिम फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली प्रकाशित

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों की बैठक में दी जानकारी

महासमुंद 21 फरवरी 2026/ भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़, रायपुर के निर्देशानुसार जिला महासमुंद में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर 27 अक्टूबर 2025 से प्रारंभ किया गया।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सचिन भूतड़ा ने राजनीतिक दलों की बैठक में जानकारी दी कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय लंगेह के मार्गदर्शन में जिले में कुल 1083 बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित किए गए तथा मतदाताओं के मिलान एवं मैपिंग का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया। इस कार्य में जिले के कर्मचारियों, वालेंटियर्स, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं बीएलए का सहयोग रहा।

निर्वाचक नामावलियों का प्रारंभिक प्रकाशन 23 दिसंबर 2025 को किया गया। इसके पश्चात 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक दावा-आपत्तियां प्राप्त की गईं तथा 14 फरवरी 2026 तक उनका निराकरण किया गया।

प्रारंभिक प्रकाशन के बाद जिले में कुल 8698 नए मतदाता पंजीकृत हुए एवं 5547 मतदाताओं के नाम विलोपित किए गए।

जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को 21 फरवरी 2026 को प्रकाशित अंतिम फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली की हार्डकॉपी तथा फोटो रहित निर्वाचक नामावली की ईमेज पीडीएफ की सॉफ्टकॉपी (सीडी) बैठक के दौरान प्रदान की गई।

मतदाता अपना नाम निम्न माध्यमों वेबसाइट https://ceochhattisgarh.nic.in वोटर पोर्टल https://voters.eci.gov.in, ECINET ऐप, बीएलओ के माध्यम से अथवा जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, ERO, AERO कार्यालय से जांच सकते हैं। यदि किसी मतदाता के नाम या पते में त्रुटि हो, पता परिवर्तन कराना हो अथवा नाम अन्यत्र स्थानांतरित कराना हो, तो वे फार्म-8 भरकर बीएलओ या ईआरओ को प्रस्तुत कर सकते हैं।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जरूरतमंद हितग्राहियों को मिल रहा नियमित लाभ

Sat Feb 21 , 2026
महासमुंद 21 फरवरी 2026/ जिले में सामाजिक न्याय एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न पेंशन एवं कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करते हुए समाज के कमजोर, वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों को नियमित रूप से आर्थिक एवं सामाजिक सहायता प्रदान की जा रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी […]

You May Like

Breaking News

advertisement