पराग की दुकान खोलने के लिए रखे गए खोखा को नगर पंचायत में जेसीबी से हटाया

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में बिजली घर के पास नगर पंचायत के द्वारा अतिक्रमण हटाने के बाद एक नगर पंचायत कर्मी के द्वारा पराग की दुकान खोलने के लिए रात में एक बड़ा सा टीन का खोखा रखवा दिया था। जिससे स्थानीय लोगों के विरोध के चलते शनिवार को नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र राठौर एवं चेयरमैन इमराना बेगम ने उसे हटवा दिया। जानकारी के अनुसार कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में मंडलायुक्त के निर्देश पर दो दिन पहले बिजली घर के पास रोड के किनारे अवैध रूप से लगाए गए खोखो को नगर पंचायत और पीडब्ल्यूडी की संयुक्त टीम ने जेसीबी से तोड़कर हटा दिया था। लेकिन अगले दिन उसी जगह पर एक नगर पंचायत कर्मी के द्वारा पराग की दुकान खोलने की तैयारी की जाने लगी। एवं टीन का खोखा लगाया जाने लगा। इसके चलते स्थानीय लोग जिनके खोखे हटाए गये। रिफाकत अली, इसरार अहमद, सफीक अहमद, भूरे खां, नाजिम, वसीर अहमद, वसीम, शकील, नसीम, अय्यूब, निसार अहमद, पप्पू, कदीर अहमद आदि ने तहसील दार समेत कई अधिकारियों से शिकायत की थी। जिसके चलते शनिवार को (ईओ) अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने बिजली घर के पास लगाई जा रही पराग की दुकान एवं टीन का खोखा को जेसीबी मशीन से हटवा दिया। दुकान हटने के बाद शिकायत कर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इनर व्हील क्लब ग्लोरी प्लस द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटी के विवाह में किया गया सहयोग

Sun Feb 22 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : इनर व्हील क्लब ग्लोरी प्लस द्वारा सराहनीय सामाजिक पहल सीबीगंज क्षेत्र में एक आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटी के विवाह में सहयोग करते हुए इनर व्हील क्लब ग्लोरी प्लस ने समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। क्लब द्वारा दुल्हन को […]

You May Like

Breaking News

advertisement