विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने सदस्यों से की व्यवस्था बनाए रखने की अपील

चंडीगढ़, (प्रमोद कौशिक) 24 फरवरी : हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मंगलवार को बजट सत्र के दौरान विधायकों से सदन और विधान परिसर के आसपास अनुशासन बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि होने नाते विधायकों के अधिकार भी हैं और विशेषाधिकार भी, लेकिन उन्हें अपनी सीमाओं का भी पालन करना चाहिए। विस अध्यक्ष ने यह ऑब्जर्वेशन मंगलवार सुबह विपक्षी विधायकों की ओर से विधान परिसर में किए गए रोष प्रदर्शन से पैदा हुई परिस्थिति से असंतुष्ट होकर दी है।
बता दें कि विपक्षी दल के विधायकों ने मंगलवार सुबह विधान परिसर में अध्यक्ष के गेट पर सरकार के खिलाफ रोष किया था। इस प्रदर्शन के चलते विधान सभा परिसर में व्यवस्था कायम करने में कड़ी मशक्कत का सामना करना। मुख्यमंत्री और कई मंत्रियों को असुविधा हुई और उन्हें निर्धारित गेट की बजाय की दूसरे रास्ते से आना पड़ा।
भाजपा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने इस विषय को सदन में उठाया, जिस पर विस अध्यक्ष ने अपनी ऑब्जर्वेशन दी। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है। पक्ष और विपक्ष की अपनी-अपनी भूमिका है। वेल में आकर प्रदर्शन करना संसदीय प्रथाओं के खिलाफ है। इसमें भी अनेक विधायकों का हावभाव (बॉडी लैंग्वेज) अपेक्षा के अनुरूप नहीं था। इसलिए उन्होंने सभी सदस्यों से सम्यक व्यवहार की अपील की।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विधान सभा अध्यक्ष को शक्तियां प्राप्त हैं तो उन्हें कुछ जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। सदन में व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मेरा दायित्व पक्ष-विपक्ष व सभी सदस्यों के अधिकारों की रक्षा करना भी है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला में संयुक्त किसान मोर्चा की राष्ट्रीय बैठक आयोजित

Tue Feb 24 , 2026
कुरुक्षेत्र, (प्रमोद कौशिक) 24 फरवरी : अंतर्राष्ट्रीय जाट धर्मशाला, कुरुक्षेत्र में संयुक्त किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक का सफल आयोजन किया गया। इस बैठक में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने सामाजिक, किसानी व मजदूर हितों से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से विचार- विमर्श किया। बैठक में पधारे सभी […]

You May Like

Breaking News

advertisement