Uncategorized

अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला में संयुक्त किसान मोर्चा की राष्ट्रीय बैठक आयोजित

कुरुक्षेत्र, (प्रमोद कौशिक) 24 फरवरी : अंतर्राष्ट्रीय जाट धर्मशाला, कुरुक्षेत्र में संयुक्त किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक का सफल आयोजन किया गया। इस बैठक में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने सामाजिक, किसानी व मजदूर हितों से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से विचार- विमर्श किया। बैठक में पधारे सभी किसान योद्धाओं का अंतर्राष्ट्रीय जाट धर्मशाला की समस्त कार्यकारिणी द्वारा दीनबंधु सर छोटूराम जी की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया, साथ ही सभी संगठनों ने धर्मशाला में चल रहे विकास कार्यों की खुलकर सराहना की और भविष्य में समाज, किसान व मजदूर हितों के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर राकेश टिकैत, जोगिंदर उग्राहा, के.पी. मित्तल, के.पी. सिंह, जोगिंदर नैन, बलबीर मास्टर, विकास सिंसर सहित आदरणीय अध्यक्ष मंडल एवं भारतवर्ष के विभिन्न किसान व मजदूर संगठनों के सम्मानित नेतागण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel