चिन्मयी महिला विमर्श मंच एवं राष्ट्र सेविका समिति, के तत्वावधान में नारी से नारायणी -चेतना से सिद्धि की ओर विषय पर चिन्मयी संगम संगोष्ठी का हुआ आयोजन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : चिन्मयी महिला विमर्श मंच एवं राष्ट्र सेविका समिति ,बरेली के संयुक्त तत्वाधान में ‘नारी से नारायणी- चेतना से सिद्धि की ओर’ विषय पर चिन्मयी संगम संगोष्ठी का आयोजन केशव कृपा भवन पर हुआ। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च की पूर्व कड़ी के क्रम में उपर्युक्त विषय के कार्यान्वयन में ‘साइलेंट स्ट्रेंथ से स्ट्रैटेजिक फोर्स ‘के लिए कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलन के साथ माननीय अतिथिगण प्रो. नीलिमा गुप्ता, प्रो. संतोष अरोरा, प्रो. अनीता त्यागी, श्रीमती श्रुति गंगवार एवं एडवोकेट श्रद्धा सक्सेना
ने किया । मुख्य वक्ता प्रो. नीलिमा गुप्ता, पूर्व कुलपति केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मध्य प्रदेश ने अपने उद्बोधन में कहा कि’ चेतना को जागृत करके सिद्धि की प्रगति हेतु ऐसे विमर्श अनवरत होने चाहिए’। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही प्रो. संतोष अरोरा, डीन, विभागाध्यक्ष, शिक्षाशास्त्र विभाग एमजेपी रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय ने अपने वक्तव्य में, समाज में सभी क्षेत्रों में व्याप्त ग्लास सीलिंग जैसे अदृश्य अवरोधों का दूर करने के लिए स्वयं महिलाओं को ही आगे आने हेतु आह्वान किया। श्रीमती श्रुति गंगवार जी चेयरपर्सन अर्बन को ऑपरेटिव बैंक ने विकसित भारत 2047 के लक्ष्य प्राप्ति हेतु स्त्रियों को शिक्षित करने, परिवार एवं समाज के सहयोग के साथ ही परिवार में संस्कार एवं सुसंस्कृति के आरोपण में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। प्रो.अनीता त्यागी, विभागाध्यक्ष एमजेपी रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय ने रामायण ,महाभारत वेदों के विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से भारतीय संस्कृति में नारीशक्ति के विभिन्न आयामों को सुदृढ़ किया। उच्चतम न्यायालय की अधिवक्ता श्रद्धा सक्सेना जी ने POSH एक्ट तथा कार्यस्थल में महिला उत्पीड़न संबंधी कानूनों के प्रावधानों का उल्लेख करते हुए न्यायपरक समाज की स्थापना पर जोर दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रो.नीलम गुप्ता राजनीति शास्त्र विभाग, बरेली कॉलेज, बरेली द्वारा किया गया । कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती भारती अग्रवाल, महानगर कार्यवाहिका राष्ट्रसेविका समिति द्वारा किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती सुषमा अग्रवाल राष्ट्र सेविका समिति प्रांत संचालिका , डॉ कोमल मित्तल, डॉ अजिता सिंह तिवारी , कु0 दीक्षा,
महानगर तरुणी प्रमुख, श्रीमती मीनाक्षी गंगवार, महानगर सह कार्यवाहिका एवं समस्त राष्ट्र सेविका समिति का सहयोग रहा। कार्यक्रम में प्रो. दीप्ति जौहरी, प्रो. जयश्री मिश्रा, प्रो.कविता विश्नोई, डॉ॰ शीतल गुप्ता, डॉ॰ सविता जौहरी, डॉ॰ अमिता गुप्ता, रंजना सोलंकी, सुषमा दीक्षित डॉ॰ ब्रजेश नंदिनी,सुरभि आदि समेत 250 मातृशक्तियाँ उपस्थित रही।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पताका यात्रा के साथ शुरू 166वीं फाल्गुनी रामलीला, कल से होगा मंचन

Thu Feb 26 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : विश्व धरोहर बरेली के बड़ी ब्रह्मपुरी की 166वीं फाल्गुनी रामलीला बुधवार को पताका यात्रा के साथ शुरू हो गई। पताका यात्रा श्री नरसिंह मन्दिर से विधिवत पूजन के बाद निकाली गई।नरसिंह मंदिर में सर्वप्रथम श्री गणेशजी एवं श्री हनुमानजी का पूजन किया गया। जो […]

You May Like

Breaking News

advertisement