Uncategorized

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उ0नि0 सुरेन्द्र कुमार शर्मा नियुक्ति थाना बारादरी के विरुद्ध गम्भीर आरोप संज्ञान में आने पर की गई निलम्बन की कार्यवाही

पवन कालरा संवाददाता राष्ट्रीय सभ्यता

बरेली : गत दिवस 24.02.26 की रात्रि अक्षय कुमार पुत्र देवकी नन्दन कश्यप नि0 फतेहगंज पश्चिमी, बरेली द्वारा थाना बारादरी के गेट पर अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली।
उक्त प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर जनपद बरेली को तत्काल मजरुब व उसके परिजन आदि से सम्पर्क स्थापित कर प्रकरण की प्राथमिक जांच सम्पादित किये जाने के निर्देश निर्गत किये गये।
जांच के दौरान जांचकर्ता अधिकारी द्वारा अंकित किये गये कथन, सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन व साक्ष्य विश्लेषण से यह तथ्य संज्ञान में आये कि अक्षय कुमार दिनांक 24.02.26 को तीन बार थाना बारादरी गया।
इस दौरान थाना बारादरी की जन शिकायत हेल्प डेस्क पर उ0नि0 सुरेन्द्र कुमार शर्मा मौजूद रहे* जिनका दायित्व था कि थाना पर आने वाले प्रत्येक आवेदक/आवेदिका की जनसुनवाई कर उनका प्रार्थना पत्र प्राप्त करते हुए जनसुनवाई रजिस्टर में अभिलेखीकरण कर विधिक कार्यवाही सुनिश्चित कराते तथा महत्वपूर्ण/संवेदनशील प्रकरणों को तत्काल उच्चाधिकारीगण के संज्ञान में लाते, परन्तु इनके द्वारा ऐसा न कर प्रकरण में संवेदनहीनता दिखाकर अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता बरती गयी, जिसके परिप्रेक्ष्य में उ0नि0 सुरेन्द्र कुमार शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है तथा विभागीय कार्यवाही प्रारम्भ कर जांच अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी, बरेली को आवंटित की गयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel