मुख्यधारा की ओर बढ़ते कदमः चौगेल पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित नक्सलियों ने हर्बल गुलाल निर्माण से लिखी कहानी

उत्तर बस्तर कांकेर 26 फरवरी 2026/ जीवन में सकारात्मकता और सृजनात्मकता से दूरगामी परिणाम मिलते हैं। कभी हिंसा की राह पर चलने वाले आत्मसमर्पित माओवादी अब नवाचार की ओर आगे बढ़ रहे हैं तथा विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण लेकर अपने भीतर छिपी प्रतिभा को निखार रहे हैं। भानुप्रतापपुर विकासखण्ड मुख्यालय से लगे ग्राम चौगेल (मुल्ला) स्थित पुनर्वास केंद्र आज सकारात्मक परिवर्तन और आत्मनिर्भरता का प्रेरक उदाहरण बनकर सामने आया है। यहां पुनर्वासित आत्मसमर्पित माओवादियों द्वारा प्राकृतिक और हर्बल गुलाल का निर्माण किया जा रहा है, जो उनके जीवन में नई आशा और सम्मान का संचार कर रहा है।

एक समय मुख्यधारा से भटके ये युवा अब शासन की पुनर्वास नीति और जिला प्रशासन के सहयोग से जुड़ चुके हैं। इसके तहत उन्हें विभिन्न स्वरोजगारमूलक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया, जिनमें से एक हर्बल उत्पाद निर्माण विशेष रूप से शामिल है। स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पलाश के फूल, मेंहदी, हल्दी, सिंदूर बीज, चुकंदर एवं अन्य प्राकृतिक वन उत्पादों से रसायनमुक्त और त्वचा के लिए सुरक्षित गुलाल तैयार किया जा रहा है।

इस पहल का उद्देश्य केवल रोजगार उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और सामाजिक स्वीकृति को भी बढ़ाना है। होली पर्व पर इस हर्बल गुलाल की मांग निरंतर हो रही है, जिससे जुड़े लोगों की आय में इजाफा हुआ है और वे आर्थिक रूप से सशक्त बन रहे हैं। पुनर्वास कैम्प में हर्बल गुलाल उत्पाद का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं आत्मसमर्पित माओवादी मानकी नेताम, सामको नुरूटी, उंगी कोर्राम, डाली सलाम, गेंजो हुपेंडी कु. काजल वेड़दा ने बताया कि यह काम उन्हें बेहद रूचिकर और अच्छा लग रहा है। होली त्यौहार के मद्देनजर हर्बल गुलाल की अधिक मांग है, इससे बेहतर आय होगी।

इस तरह चौगेल पुनर्वास केंद्र की उक्त पहल इस बात का प्रमाण है कि बेहतर अवसर, मार्गदर्शन और आत्मविश्वास से व्यक्ति अपने जीवन की दशा और दिशा में आमूल-चूल परिवर्तन ला सकता है। हिंसा का रास्ता छोड़कर शांति, विकास और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते ये कदम समाज के लिए प्रेरणा बन रहे हैं। यहां बन रहा हर्बल गुलाल केवल रंग नहीं, बल्कि नई शुरुआत, विश्वास और सम्मान की पहचान बन चुका है।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आजमगढ़ का मशहूर महावीर स्वीट्स नए परिसर में हुआ भव्य शुभारंभ

Thu Feb 26 , 2026
1967 से स्वाद और विश्वास की पहचान, ग्राहकों को दी होली की शुभकामनाएंआजमगढ़।जनपद के प्रतिष्ठित और वर्षों पुराने प्रतिष्ठान महावीर स्वीट्स का नए परिसर में भव्य शुभारंभ हुआ। वर्ष 1967 में स्वर्गीय दादाजी द्वारा शुरू किया गया यह प्रतिष्ठान आज करीब साठ वर्षों से नगरवासियों के बीच गुणवत्ता और भरोसे […]

You May Like

Breaking News

advertisement