टनकपुर -दिल्ली -टनकपुर जनशताब्दी पूर्णागिरी एक्सप्रेस गाड़ी का 2 मिनट का प्रायोगिक ठहराव के अवसर पर मझोला पकड़िया रेलवे स्टेशन से हरी झंड़ी दिखाकर किया रवा

बरेली : पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल पर केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री, भारत सरकार श्री जितिन प्रसाद ने 26 फरवरी, 2026 को 12035/12036 टनकपुर-दिल्ली-टनकपुर जनशताब्दी पूर्णागिरि एक्सप्रेस गाड़ी का 2 मिनट का प्रायोगिक ठहराव के अवसर पर मझोला पकड़िया रेलवे स्टेशन से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
मझोला पकड़िया रेलवे स्टेशन पर आयोजित भव्य समारोह में केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री श्री जितिन प्रसाद ने कहा कि मझोला पकड़िया क्षेत्रवासियों को टनकपुर-दिल्ली जनशताब्दी गाड़ी की सौगात मिली हैै। यहाँ की बहुप्रतिक्षित मांग को रेलवे प्रशासन द्वारा आज पूरा कर दिया गया। जो यहां के क्षेत्रीय लोगों के विकास के लिए एक नई सौगात मिली है। इस गाड़ी के ठहराव से स्थानीय जनता, स्कूली बच्चों एवं व्यापारियों को पीलीभीत, बरेली,मुरादाबाद एवं दिल्ली आवागमन करने हेतु सुगम,सुरक्षित एवं सुविधाजनक रेल यात्रा की सुविधा उपलब्ध हो गई है। आगे उन्होंने कहा कि अब स्कूली बच्चें दूसरे जनपदों में जाकर शिक्षा ग्रहण करेंगे तथा यहां के किसान भी अपने अनाजों को बड़े शहरों में बेचकर मुनाफा कमा सकते हैं। यहां की सम्मानित जनता अपना अन्य महत्वपूर्ण दैनिक कामों को भी ट्रेन सेवा उपलब्ध हो जाने से समय बचत के साथ कम खर्चों में निपटारा कर लेंगे। मझोला पकड़िया से पीलीभीत एवं टनकपुर की तरफ यात्रा करने में और ज्यादा सुविधा होगी और भी कई लाभकारी योजनाओं को यहां की जनता के विकास के लिए लखनऊ एवं दिल्ली से खींच कर लाने का आश्वासन दिया।
इसके पूर्व अतिथियों का स्वागत करते हुए अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री मनोज कुमार ने कहा कि टनकपुर जनशताब्दी एक्सप्रेस गाड़ी का मझोला पकड़िया पर ठहराव हो जाने से मझोला के यात्रियों की कनैक्टिविटी सीधे पीलीभीत,टनकपुर, बरेली, मुरादाबाद होते हुए दिल्ली प्रान्त से हो जाएगा। इस गाड़ी के ठहराव हो जाने से यहां के क्षेत्रीय जनता को व्यापार, इलाज एवं नौकरी पेशा आदि करने के लिए तथा बच्चों को भी अपनी उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए बड़े २ाहरों से सीधी कनेक्टिविटी मिल जायेगी। पूर्वोत्तर रेलवे का इज्जतनगर मंडल अपने सम्मानित यात्रियों को उन्नत एवंआरामदायक यात्री सुख-सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सदैव कृतसंकल्पित है। रेल प्रशासन भविष्य में भी इसी प्रकार यात्री सुख-सुविधाओं का विस्तार आवश्यकतानुसार करने के लिए तत्पर रहेगा।
मंच का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री संजीव शर्मा द्वारा किया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फूलों व लठ्ठमार होली खेल अग्रवाल समाज ने मनाया फाग महोत्सव

Fri Feb 27 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : वृंदावन की लठ्ठमार होली का भव्य मंचन व फूलों की होली खेलकर अग्र समाज ने हर्षोल्लास से फाग महोत्सव मनाया, इस दौरान होली के गीतों से आयोजन स्थल ओजपूर्ण हो गया। श्री अग्रवाल सभा कल्याण सोसायटी रजि. के तत्वावधान में गुरुवार शाम 6 […]

You May Like

Breaking News

advertisement