Uncategorized

थाना शाही पुलिस द्वारा नकबजनी की घटना का सफल अनावरण कर 02 शातिर अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, ₹3 लाख से अधिक नकद , अवैध असलाह एवं एक मोटर साइकिल बरामद

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : घटना का संक्षिप्त विवरण गतदि रात्रि में कस्बा शाही के मोहल्ला आजमनगर स्थित चाँद बाबू के घर में नकबजनी की घटना कारित की गई थी, जिसमें अज्ञात चोरों द्वारा घर का ताला तोड़कर सोने-चाँदी के आभूषण व नगद ₹28,000 चोरी कर लिये गये थे, जिसके सम्बन्ध में थाना शाही पर मु0अ0सं0 31/26 धारा 331(4)/305 बीएनएस पंजीकृत हुआ।
घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे थे। इसी क्रम में दिनांक 25.02.2026 की रात्रि को थाना शाही पुलिस द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी शाही श्री राजेश कुमार बैंसला मय पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग/गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त नकबजनी में संलिप्त अभियुक्त इमरान अपने साथी के साथ चोरी के जेवरात बेचकर प्राप्त रुपये लेकर मोटरसाइकिल से दिल्ली जाने की फिराक में हैं। सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम द्वारा बीएसएनएल चौराहे के पास घेराबंदी की गई। संदिग्ध मोटरसाइकिल को रुकने का संकेत देने पर अभियुक्त भागने लगे तथा पीछा करने पर शाही-मिर्जापुर रोड पर श्मशान के पास कच्चे रास्ते में मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। दोनों अभियुक्त भागने लगे एवं पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ नियंत्रित जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें एक अभियुक्त इमरान के दाहिने पैर में गोली लगी। तत्पश्चात दोनों अभियुक्तों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त इमरान को गोली लगने के कारण उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। पुलिस मुठभेड़ एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना शाही पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा पूर्व पंजीकृत अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण इमरान पुत्र वाहिद उर्फ बब्लू नि0 मौ0 आजमनगर कस्बा व थाना शाही जनपद बरेली (घायल) 2. तौफीक पुत्र अली अहमद नि0 ग्राम बसई थाना शाही जनपद बरेली
अभियुक्त इमरान के विरुद्ध जनपद बरेली के विभिन्न थानों में पूर्व से 13 अभियोग तथा अभियुक्त तौफीक के विरुद्ध 08 अभियोग पंजीकृत हैं।पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 05/06.02.2026 की रात्रि चाँद बाबू के घर की रेकी कर बुर्का व मास्क पहनकर चोरी की घटना कारित की थी। चोरी किये गये सोने-चाँदी के जेवरात को कस्बा शाही के सुनारों को बेच दिया गया था, जिन्होंने जेवरात गलाकर सोने-चाँदी की टिक्कियां बना लीं। उसी बिक्री के ₹3 लाख रुपये लेकर दोनों अभियुक्त दिल्ली जाने की योजना में थे। प्रकाश में आये अन्य अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel