Uncategorized

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण,वृक्षारोपण एवं गंगा समिति की बैठक संपन्न

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण,वृक्षारोपण एवं गंगा समिति की बैठक संपन्न
बदायूँ : 27 फरवरी। कृष्ण हरि शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं। जिलाधिकारी ने जिला वृक्षारोपण समिति की समीक्षा करते हुए समस्त विभागों को निर्देशित किया कि आगामी वर्षाकाल में किए जाने वाले वृक्षारोपण हेतु शासन द्वारा आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष स्थल चयन कर कार्य योजना कार्यालय प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानकी प्रभाग़ बदायूं को उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए व वन विभाग द्वारा 2-3 आदर्श स्थलों का चयन कर सुनियोजित तरीके से वृहद वृक्षारोपण कार्य कराने की रणनीति तैयार करें।
इसके अतिरिक्त समस्त विभागों द्वारा वर्ष 2020-21 22 एवं 22 23 में कराए गए वृक्षारोपण की थर्ड पार्टी मॉनिटरिंग की रिपोर्ट के अंतर्गत स्थलों की सूचना कार्यालय प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग बदायूं को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें एवं जिन विभागों द्वारा अंतर विभागीय जांच का कार्य प्रस्तावित है, जांच पूर्ण कर रिपोर्ट कार्यालय प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग बदायूं को उपलब्ध कराएं।
जिला गंगा समिति की समीक्षा के अंतर्गत जिलाधिकारी द्वारा सोत एवं अरिल नदी के पुनरोद्धार के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि नदी पुनरोद्धार की कार्ययोजना तत्काल तैयार कर सचिव जिला गंगा समिति को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर सम्बंधित विभागीय अधिकारी व समिति सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel