सीता जन्म का हुआ मंचन, घर घर बजे ढोल नगाड़े

बरेली। ब्रह्मपुरी रामलीला में आज सीता जन्म की कथा का वर्णन गुरु मुनेश्वर दास जी द्वारा काव्य रूप में किया गया, उन्होंने बताया कि रामायण में माता सीता के जन्म के विषय में कई पौराणिक कथाएँ प्रचलित हैं पर सबसे विशेष कथा एक है जिसके अनुसार कहा जाता है कि देवी सीता राजा जनक की गोद ली हुई पुत्री थीं जबकि कहीं-कहीं इस बात का जिक्र भी मिलता है कि माता सीता लंकापति रावण की पुत्री थीं। माता सीता को लक्ष्मी का अवतार माना जाता है जिनका विवाह अयोध्या के राजा दशरथ के पुत्र और स्वंय भगवान विष्णु के अवतार भगवान श्रीराम से हुआ था।

विवाह के उपरांत माता सीता को भगवान राम के साथ 14 साल का वनवास झेलना पड़ा। वाल्मिकी रामायण के अनुसार एक बार मिथिला में पड़े भयंकर सूखे से राजा जनक बेहद परेशान हो गए थे, तब इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए उन्हें एक ऋषि ने यज्ञ करने और धरती पर हल चलाने का सुझाव दिया। ऋषि के सुझाव पर राजा जनक ने यज्ञ करवाया और उसके बाद राजा जनक धरती जोतने लगे। तभी उन्हें धरती में से सोने की खूबसूरत संदूक में एक सुंदर कन्या मिली। राजा जनक की कोई संतान नहीं थी, इसलिए उस कन्या को हाथों में लेकर उन्हें पिता प्रेम की अनुभूति हुई। राजा जनक ने उस कन्या को सीता नाम दिया और उसे अपनी पुत्री के रूप में अपना लिया। जिसके बाद राजा जनक ने सीता का पालन पोषण किया और उनका विवाह श्रीराम के साथ संपन्न कराया। फिर वनवास के दौरान रावण ने सीता का अपहरण किया जिसके कारण श्रीराम ने रावण का वध किया और इस तरह से सीता रावण के वध का कारण बनीं। राजा जनक की पुत्री होने के कारण ही माता सीता को जानकी भी कहा जाता है।

रामलीला अध्यक्ष राजू मिश्रा ने सीता जन्म के इस सुअवसर स्वरूपों के साथ फूलो की होली खेली व पूरे क्षेत्र वासियों ने फूलों की होली खेल प्रसाद का आनंद लिया, महामंत्री सुनील रस्तोगी ने बताया कल लीला में विश्वामित्र का आगमन एवं अहिल्या उद्धार होगा।

आज की रामलीला में पहले पदाधिकारियों ने स्वरूपों की आरती उतार प्रभु का आशीर्वाद लिया। अन्य गणमान्य रामभक्तों में संरक्षक सर्वेश रस्तोगी, कोषाध्यक्ष राज कुमार गुप्ता, लीला प्रभारी अखिलेश अग्रवाल व विवेक शर्मा, नवीन शर्मा, नीरज रस्तोगी, संजू गुप्ता, बॉबी रस्तोगी, अमित वर्मा, दीपेन्द्र वर्मा, पंकज मिश्रा, धीरज दीक्षित आदि मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खाद्य सुरक्षा विभाग की लापरवाही से सड़े-गले फल बेचने का आरोप, सीबीगंज क्षेत्र की जनता परेशान

Sat Feb 28 , 2026
बरेली। थाना सीबीगंज क्षेत्र की बड़ी बाजार, रामपुर रोड पर ठेले पर खुलेआम सड़े-गले फल ऊंचे दामों में बेचे जा रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की अनदेखी के कारण आम जनता की सेहत से खिलवाड़ हो रहा है।सरकार द्वारा स्वच्छ एवं […]

You May Like

advertisement