Uncategorized

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल द्वारा की गई घोषणाएं पत्रकार हितैषी : डॉ. इंदु बंसल

हरियाणा के श्रमजीवी पत्रकारों की लंबित मांगे पूरी करे हरियाणा सरकार।

चंडीगढ़, (प्रमोद कौशिक) 28 फरवरी : श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा ने राजस्थान प्रदेश ने राज्य बजट 2026-27 में श्रमजीवी पत्रकारों के हित में की गई महत्वपूर्ण घोषणाओं के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया है।
संघ की संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इंदु बंसल ने बताया कि राजस्थान आवासन मंडल के माध्यम से पत्रकारों को आवास उपलब्ध कराने की घोषणा तथा वरिष्ठ पत्रकार सम्मान पेंशन को ₹15,000 से बढ़ाकर ₹18,000 प्रतिमाह करना श्रमजीवी पत्रकारों के लिए ऐतिहासिक एवं स्वागतयोग्य निर्णय है। यह राजस्थान के हजारों श्रमजीवी पत्रकारों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
डॉ. बंसल ने कहा कि श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा काफी लंबे समय से हरियाणा सरकार से श्रमजीवी पत्रकारों की लंबित मांगे पूरी करने की मांग कर रहा है जिस पर अभी तक हरियाणा सरकार ने कोई सकारात्मक संवेदनशीलता नहीं दिखाई है, जिससे हरियाणा के संपूर्ण श्रमजीवी पत्रकार समाज में हरियाणा सरकार के प्रति भारी रोष है।
डॉ. बंसल ने हरियाणा सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द श्रमजीवी पत्रकारों की लंबित मांगे पूरी हों।
डॉ. बंसल ने विशेष रूप से वरिष्ठ पत्रकार एवं जयपुर सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा और भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी का भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने प्रमुखता से श्रमजीवी पत्रकारों के सभी मुद्दों को राजस्थान विधानसभा में पुरजोर तरीके से रखा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel