मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में 2,478 मरीजों को मिला स्वास्थ्य लाभ – सीएमओ

आजमगढ़।
जनपद में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ० एन० आर० वर्मा ने बताया कि जनपद में निर्धारित सभी 77 स्वास्थ्य इकाइयों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में आमजन को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।
उन्होंने बताया कि मेले में कुल 2,478 मरीजों का पंजीकरण एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिनमें 1,041 पुरुष, 1,081 महिलाएं तथा 356 बच्चे शामिल रहे। मेले के सफल संचालन हेतु कुल 93 चिकित्सक एवं 283 पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की गई थी।
आरोग्य मेले के दौरान विभिन्न रोगों से संबंधित मरीजों का परीक्षण एवं उपचार किया गया, जिनमें गैस्ट्रो रोग के 319, श्वसन संबंधी 250, त्वचा रोग के 252, मधुमेह के 291, उच्च रक्तचाप के 115 तथा लीवर संबंधी 57 मरीज चिन्हित किए गए। इसके अतिरिक्त 8 टीबी एवं 17 एनीमिया मरीजों की पहचान कर आवश्यक उपचार एवं परामर्श प्रदान किया गया।
मेले में 121 गर्भवती महिलाओं (ANC) की जांच की गई तथा 120 कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर आवश्यक स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं से जोड़ा गया। साथ ही 254 मरीजों का कोविड हेल्प डेस्क पर परीक्षण किया गया तथा पात्र लाभार्थियों के 51 गोल्डन कार्ड भी बनाए गए।
गंभीर रोगों से ग्रसित 16 मरीजों को उच्च चिकित्सा संस्थानों हेतु रेफर किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जनरल मेडिसिन, स्त्री एवं प्रसूति रोग, नेत्र, ईएनटी सहित अन्य सेवाएं भी प्रदान की गईं।
मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ० एन० आर० वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को उनके नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। स्वास्थ्य विभाग भविष्य में भी इसी प्रकार जनसामान्य को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु प्रतिबद्ध है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री कृष्ण गीता पीजी कॉलेज लालगंज में सात दिवसीय रा.से.यो. का भव्य समापन

Sun Mar 1 , 2026
छात्र अनुशासित तरीके से शिक्षा ग्रहण करें तो कई समस्याओं का स्वयं निदान,… प्रो. विजय रायलालगंज। कृष्ण गीता राष्ट्रीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लालगंज आजमगढ़ के परिसर में आज सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना का रंगारंग समापन हुआ, होली के माहौल में छात्र एवं छात्राएं होली की मस्ती से लबरेज खूबसूरत सांस्कृतिक […]

You May Like

Breaking News

advertisement