संपूर्णता अभियान अंतर्गत ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस का आयोजन

कोंडागांव, 06 मार्च 2026/ कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना के निर्देशन में तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रेनू प्रकाश, महिला एवं बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में प्रत्येक महीने के हर गुरूवार को ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस का जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंन्द्रों में आयोजन किया गया। इस मासिक सामुदायिक मंच के द्वारा गर्भवती महिलाओं, बच्चों और परिवारों को आवश्यक स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता सेवाएं प्रदान किया गया। विशेष रूप से कुपोषण को कम करने और मातृ स्वास्थ्य में सुधार लाने पर ध्यान केंद्रित किया गया। इस आयोजन में प्रदान की जाने वाली सेवाओं में प्रसवपूर्व देखभाल (एएनसी), टीकाकरण, बच्चों के विकास की निगरानी, स्वास्थ्य जांच और पोषण संबंधी परामर्श दिया गया। यह आयोजन मासिक रूप से आयोजित किया जा रहा है, जिसका प्रबंधन महिला एवं बाल विकास विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा किया जा रहा है। उक्त आयोजन में जिले के 1834 आंगनबाड़ी में 3491 सामुदायिक आधारित कार्यक्रम तथा ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस का आयोजन 1769 स्थानों में किया गया, फिल्ड क्षेत्रों में 6604 जगह में 44524 प्रतिभागीयों ने भाग लिया तथा 18434 हितग्राहियों का टीकाकरण उक्त आयोजन किया गया।  
        कार्यक्रम में जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और पर्यवेक्षक, स्वास्थ्य कर्मी तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छत्तीसगढ़ महिला आयोग द्वारा प्रकरणों की सुनवाई 13 मार्च को जगदलपुर में

Fri Mar 6 , 2026
उत्तर बस्तर कांकेर, 06 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग में महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित बस्तर संभाग के बस्तर, कांकेर, दंतेवाड़ा, कोण्डागांव, नारायणपुर, बीजापुर एवं सुकमा जिलों से प्राप्त प्रकरणों की सुनवाई आयोग की गठित न्यायपीठ की अध्यक्ष डॉ. श्रीमती किरणमयी नायक एवं आयोग के सदस्यों द्वारा 13 मार्च […]

You May Like

Breaking News

advertisement