थाना सीबीगंज क्षेत्र के सर्वोदयनगर कॉलोनी में घर के बाहर फायरिंग, दहशत का माहौल एक गिरफ्तार मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : थाना सीबीगंज क्षेत्र की सर्वोदयनगर कॉलोनी में देर रात अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक घर के बाहर फायरिंग किए जाने से इलाके में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी।
जानकारी के मुताबिक पीड़ित दीपेश पन्त पुत्र विपिन पन्त सर्वोदयनगर कॉलोनी शिव मंदिर सीबीगंज बरेली निवासी व्यक्ति के घर के बाहर बाइक सवार अज्ञात लोगों ने अचानक फायरिंग कर दी और मौके से जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए, जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना सीबीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
स्थानीय लोगों ने घटना को लेकर चिंता जताई है और क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। वहीं पुलिस ने लोगों को आश्वस्त किया है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दरवाजे पर बैठे व्यक्ति पर थूकने का विरोध करने पर बाल्मीकि समाज के परिवार पर हमला, दो घायल जांच में जुटी पुलिस

Sat Mar 7 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : थाना सीबीगंज क्षेत्र के गांव खना गौंटिया में हिन्दू बाल्मीकि समाज के व्यक्ति पर मुस्लिम समुदाय के व्यक्ति के थूकने का विरोध करना परिवार को महंगा पड़ गया। आरोप है कि मुस्लिम समुदाय के एक युवक ने विरोध करने पर अपने परिवार सहित […]

You May Like

advertisement