राजश्री मेडिकल कॉलेज के छात्र की नदी में डूब कर मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

राजश्री मेडिकल कॉलेज के छात्र की नदी में डूब कर मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : शनिवार शाम राजश्री मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस प्रथम वर्ष के दो छात्र शनिवार शाम नदी में नहाते समय डूब गए थे एक छात्र आराध्य शर्मा को ग्रामीणों ने जैसे तैसे बचा लिया जबकि दूसरे छात्र शनिदेव का रात्रि 12:00 तक कोई पता नहीं चला ।।
राजश्री मेडिकल कॉलेज एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र आराध्या शर्मा निवासी गोरखपुर व शनि देव निवासी महेंद्रगढ़ हरियाणा शाम करीब 6:00 बजे गांव पिपरिया के पास बह रही भाखड़ा और बहगुल के संगम पर नदी में नहाने के लिए उतर गए नदी में नहाते नहाते वह दोनों गहराई में पहुंच गए गहराई में पहुंचने पर जब वह दोनों डूबने लगे तब गांव के ही सोहनलाल आदि ग्रामीणों ने एक छात्र को तो सकुशल निकाल लिया परंतु दूसरा छात्र नदी में डूब गया। घटना की सूचना मिलने पर तत्काल थाना प्रभारी प्रदीप चतुर्वेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा रात 12:00 तक ग्रामीणों ने शव की तलाश जारी रखी लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी।
रविवार सुबह एसडीएम मीरगंज थाना प्रभारी फतेहगंज पश्चिमी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे मृतक शनिदेव के परिजन कैलाश कुमार ,रमेश यादव ,प्रीतम उर्फ सोनू ,राकेश यादव, डॉक्टर जितेंद्र ,अरुण आदि रात्रि में ही हरियाणा से फतेहगंज पश्चिमी मेडिकल कॉलेज पहुंचे परिजनों का आरोप है कि कॉलेज मैनेजमेंट की लापरवाही की वजह से शनि देव की मृत्यु हुई है । बाहर से आए चार गोताखोरों ने भी सफलता हासिल नहीं की कर पाई व एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची । तब तक गांव के ही सोहनलाल व देवकीनंदन ने नदी में कूद कर शव को ढूंढ निकाला वह शव को बाहर निकाल ले आए।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बटलर में मोबाइल की दुकान पर काम करने वाले किशोर ने की आत्महत्या

Mon May 5 , 2025
बटलर में मोबाइल की दुकान पर काम करने वाले किशोर ने की आत्महत्या दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : कोतवाली क्षेत्र के जीजीआईसी रोड स्थित एक किराए के मकान में रह रहे युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की शिनाख्त 18 वर्षीय सदन सिंह पुत्र रामपाल सिंह निवासी […]

You May Like

Breaking News

advertisement