आदेश मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में दो नये मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर शुरू

कुरुक्षेत्र, (प्रमोद कौशिक/ संजीव कुमारी) : मोहड़ी स्थित आदेश मेडिकल कालेज एवं अस्पताल ने अपनी सर्जिकल सुविधाओं को और सुदृढ़ करते हुये दो नये अत्याधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर शुरू किये हैं। इनकी स्थापना के साथ ही अस्पताल में कुल ऑपरेशन थियेटरों की संख्या बढक़र 13 हो गयी है। नये स्थापित मॉड्यूलर ओ.टी. का निरीक्षण आदेश ग्रुप के चेयरमेन, एम.डी. और प्रिंसीपल ने किया और फैकल्टी सदस्यों, डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ तथा तकनीकी टीम के साथ बातचीत भी की। इस दौरान बातचीत करते हुए आदेश ग्रुप के चेयरमेन डा.एच.एस. गिल ने कहा कि इस विस्तारीकरण का उद्देश्य अस्पताल में सर्जरी की क्षमता बढ़ाना तथा मरीजों को सुरक्षित, आधुनिक और प्रभावी चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाना है। चेयरमेन डा.एच.एस. गिल ने अपने संबोधन में कहा कि इन उन्नत मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटरों की स्थापना से अस्पताल की विभिन्न प्रकार की सर्जिकल प्रक्रियायें करने की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इससे संस्थान के उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवायें और मेडिकल शिक्षा प्रदान करने के संकल्प को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने संस्थान के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने में फैकल्टी और स्टाफ के सामूहिक प्रयासों की सराहना की। उन्होंने मरीजों की सुरक्षा, संक्रमण नियंत्रण और उच्च स्तर की सर्जिकल सेवाओं को बनाए रखने के महत्व पर भी जोर दिया। डा. एच.एस. गिल ने कहा कि नव स्थापित मॉड्यूलर ओ.टी. आधुनिक तकनीक से सुसज्जित हैं, जो स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण बनाए रखने के साथ-साथ जटिल सर्जिकल प्रक्रियाओं को सफलतापूर्वक करने में सहायक होंगे। इससे मरीजों के साथ-साथ संस्थान के मेडिकल प्रशिक्षण कार्यक्रमों को भी लाभ होगा।
नये स्थापित ओ.टी. का निरीक्षण करते आदेश ग्रुप के चेयरमेन डा.एच.एस. गिल व अन्य।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्पंदन उत्सव में लुवास की धमाकेदार सफलता, 10 पदक जीतकर बढ़ाया मान

Sun Mar 8 , 2026
हिसार, (प्रमोद कौशिक) 7 मार्च : लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास), हिसार के विद्यार्थियों ने स्पंदन अंतर विश्वविद्यालय सांस्कृतिक उत्सव में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 10 पदक जीतकर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया। यह उत्सव केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा, महेंद्रगढ़ में आयोजित किया गया था।लुवास […]

You May Like

advertisement